फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Forest Department took out a barat of saplings in city, MP and children danced

Meerut News: वन विभाग की नई पहल, पौधे बने दूल्हा-दुल्हन, बरात में सांसद व बच्चों ने जमकर किया डांस

Tue, 18 Jul 2023 04:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 04:27 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में वन विभाग ने नई पहल की है। शहर में मंगलवार को पौधों की बरात निकाली गई। इस दौरान पौधे दूल्हा-दुल्हन बने और सांसद व बच्चों ने जमकर डांस किया।

विज्ञापन
Meerut News: Forest Department took out a barat of saplings in city, MP and children danced
पौधों की बरात में सांसद ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने और लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग ने नई पहल की है। विभाग की ओर से आज यानि मंगलवार को शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में पौधों की बरात निकाली गई। इसमें पौधों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया गया। 

विज्ञापन


पौधारोपण महाअभियान के तहत 22 जुलाई को होने वाले पौधारोपण को लेकर जागरूकता के लिए वन विभाग ने सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर पौधों की बरात निकाली। इसमें वट वृक्ष को दूल्हा और नीम के पेड़ को दुल्हन के रूप में सजाया गया।
विज्ञापन


वहीं, सांसद राजेंद्र अग्रवाल व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाकर बरात को रवाना किया। बरात में सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान स्कूलों के बच्चे भी शामिल रहे। डी ब्लॉक से लेकर कुटी चौराहे तक बरात निकली गई। इस बीच बच्चे भी बैंड बाजे की धुन पर झूमते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut News: Forest Department took out a barat of saplings in city, MP and children danced
सांसद ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि इस बार पौधरोपण का लक्ष्य सभी 26 विभागों का 25.23 लाख, वन विभाग का 2. 72 लाख है। कुल 27. 95 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमे 85 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। बाकी 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: रैपिडएक्स हादसे की बड़ी वजह आई सामने: सपोर्ट होता तो नहीं गिरता चार टन वजनी स्लैब, आठ मजदूर हुए थे घायल

Meerut News: Forest Department took out a barat of saplings in city, MP and children danced
पौधों की बरात में सांसद ने किया डांस। - फोटो : अमर उजाला

इसमें ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम महापौर सभी से योगदान मंगा गया है। साथ ही सभी को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पौधरोपण के लिए 22 जुलाई को सभी विभागों के कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed