{"_id":"62b9c469b1286d28427361e3","slug":"bijnor-police-have-recovered-the-dead-body-after-murdered-of-a-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor Murder: बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, पहले हत्या फिर हाथ-पैर बांध पेड़ से लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor Murder: बिजनौर में सनसनीखेज वारदात, पहले हत्या फिर हाथ-पैर बांध पेड़ से लटकाया शव
Mon, 27 Jun 2022 08:23 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:23 PM IST
सार
बिजनौर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक की हत्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव को पेड़ से लटका दिया गया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में शेरकोट क्षेत्र के ग्राम पालकी एमन निवासी सोनू (25) की अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने मृतक के दोनों हाथों को रस्सी से बांध जंगल में नीम के पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन
मृतक के भाई मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि उसका भाई मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रहा था। दो साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी, उसके एक बेटी है। सोनू रविवार को काम पर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सोनू की तलाश की, पता न चलने पर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। सोमवार को दोपहर बाद सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का शव गांव के जंगल में नीम के पेड़ से लटका है। वहीं परिजनों ने जाकर मृतक की शनाख्त सोनू के रूप में की।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के दोनों हाथ आगे की तरफ रस्सी से बंधे थे। जिससे अनुमान है कि सोनू की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके हाथ बांधकर और गले में फांसी का फंदा बांधकर पेड़ से लटका दिया गया। ताकि इसे आत्महत्या माना जाए। परिजनों का कहना है कि सोनू की किसी से रंजिश भी नहीं थी, वह बहुत ही मिलनसार था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: आखिर चला योगी का बुलडोजर, स्वीमिंग पूल समेत पूरा फार्म हाउस जमींदोज, कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या की आशंका, जांच कर होगी कार्रवाई : एसपी पूर्वी
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों से घटना के बाबत जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। पर वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। जिस अवस्था में शव बरामद हुआ है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसे किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया हो। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।