फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police have arrested two accused in Umang murder case

Bijnor Murder: आखिर खुल गया उमंग की हत्या का राज, प्रधान के पति ने दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 18 Jun 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Jun 2022 08:47 PM IST
सार

पुलिस ने आखिरकार उमंग के हत्यारों को दबोच लिया है। प्रधान के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर उमंग की हत्या कर डाली थी और शव गंगा में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Bijnor police have arrested two accused in Umang murder case
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राम प्रधान के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव के ही युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो दिनों तक चली खोजबीन के बाद शव को बिजनौर बैराज से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने प्रधान के पति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिन्होंने हत्याकांड में अन्य के भी शामिल होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदप़ुर सुजान का रहने वाला उमंग (21) पुत्र दिनेश 13 जून को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने 15 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही परिजनों ने उमंग को प्रधान के पति कृष्णा पुत्र छोटे को गुरुवार के दिन पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में प्रधान के पति कृष्णा ने उमंग की हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने की बात कबूल कर ली थी। जिस पर दो दिनों से गंगा में शव की तलाश की जाती रही। आखिरकार शनिवार की दोपहर पुलिस ने बिजनौर गंगा बैराज से शव को बरामद कर लिया। जिसकी शिनाख्त उमंग के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक का शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल, युवक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन


गला दबाकर की हत्या, दो गिरफ्तार
मंडावर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम करते हुए प्रधान के पति कृष्णा और उसके एक साथी दीपेश निवासी इनामपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गंगा बैराज पर ले जाकर युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों की भीड़ पहुंची एसपी कार्यालय
शव बरामद होने से कुछ घंटे पहले ही युवक के परिजनों के संग सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची। जिन्होंने प्रदर्शन करते हुए शव को बरामद करने की गुहार लगाई। वहीं इन लोगों का आरोप था कि ग्राम प्रधान के पति के अलावा भी उसके परिवार के अन्य लोग या साथी भी इस षड़यंत्र में शामिल हैं। उनकी भी पहचान कर गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट

दोनों के बीच हुई थी गाली-गलौज
13 जून को लापता हुए उमंग को इसी दिन प्रधान के पति की गाड़ी में देखा गया था। इससे पहले दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि उमंग आए दिन प्रधान के पति कृष्णा को गाली-गलौज कर चुनौती देता था। लापता होने से एक सप्ताह पहले दोनों के बीच गाली-गलौज हुई थी। उधर, लोगों का कहना है कि प्रधान के पति ने भी कुछ युवकों को अपने संग जोड़कर एक ग्रुप बना लिया था।

घर पर ही फोन छोड़ आया था शातिर हत्यारोपी
पुलिस की पड़ताल में यह भी साफ हुआ कि हत्यारोपी कृष्णा ने उमंग की हत्या करने के लिए शातिर तरीका अपनाया। पुलिस लोकेशन में उलझी रहे, इसलिए हत्यारोपी ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। हालांकि मृतक उमंग का मोबाइल उसके संग रहा। जिसके चलते पुलिस को लोकेशन मिलने में आसानी हुई।

बार में शराब पिलाने के बहाने ले आया बिजनौर
हत्यारोपी ने युवक उमंग को कार में अपने साथ लिया। इसके बाद बार में शराब पीने के बहाने बिजनौर ले आया। बिजनौर में बैराज रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रात में साढ़े 11 बजे 500 रुपये का तेल कार में डलवाया। हालांकि बीयर बार तब तक बंद हो चुका था, जिसके बाद आरोपी घूमने के बहाने युवक को बैराज तक ले गए। बिजनौर बैराज पर रात में साढ़े 12 बजे तक मृतक के मोबाइल की लोकेशन मिली है। करीब एक बजे के बाद मृतक का मोबाइल बंद हो गया। जिसे बताया जा रहा है कि आरोपी ने गंगा में फेंक दिया था।

दो सिपाहियों पर प्रधान के पति से नजदीकी का आरोप
मृतक युवक के परिजनों ने हत्यारोपी प्रधान के पति से दो सिपाहियों की नजदीकियों का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों सिपाही प्रधान के पति के नजदीक रहे हैं। युवक के लापता होने के बाद दोनों सिपाही प्रधान के घर पहुंचे थे, हालांकि ये पूछताछ करने के बजाय यूं ही लौट आए। बाद में दबाव बढ़ा तो प्रधान के पति को हिरासत में लिया गया। उधर, आरोप था कि हिरासत के दौरान हत्यारोपी को रात में सोने के लिए तख्त भी दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed