फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Passengers beat the driver for driving slowly in fog, after some time the car was found burning.

Bijnor: कोहरे में धीमी गति से कार चलाने पर यात्रियों ने चालक को पीटा, कुछ देर में धू-धू कर जलती मिली गाड़ी

Sun, 28 Dec 2025 02:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Dec 2025 02:20 PM IST
सार

बिजनौर से टैक्सी चालक अबरार तीन यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट ले जाने के लिए निकला था। यात्रियों ने कहा कि तेज चलाओ, नहीं तो फ्लाइट निकल जाएगी। कोहरा होने के कारण गति नहीं बढ़ी, तो यात्रियों ने मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Passengers beat the driver for driving slowly in fog, after some time the car was found burning.
हाईवे पर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे की वजह से धीमी रफ्तार से चल रहे टैक्सी चालक के साथ कार में बैठे यात्रियों ने मारपीट कर दी। गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में में कार में आग लग गई। टैक्सी चालक अबरार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शनिवार शाम बिजनौर के रहने वाले अबरार की टैक्सी को दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए बुक किया गया। रात में ही अबरार अर्टिगा कार में एक महिला समेत तीन लोगों को बैठाकर दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए बिजनौर से निकला। अबरार ने बताया कि बिजनौर शहर से निकलते ही तीनों यात्री गाड़ी तेज चलाने के लिए कहने लगे। कह कि उन्हें रात में तीन बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी है और गाड़ी तेज चलाओ। मगर कोहरा होने के कारण अबरार गाड़ी को धीमी रफ्तार में ही चलता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बैराज के पास पहुंचने पर अबरार ने गाड़ी रोक दी और आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद गाड़ी में सवार दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद चालक और यात्री दोनों वहां से चले गए।
 
विज्ञापन

इस घटना के कुछ देर बाद ही अचानक कार में आग लग गई। अबरार ने शहर कोतवाली पहुंचकर मारपीट और कार में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया की गाड़ी में आग कैसे लगी है। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed