फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: On the birthday of a friend, a convoy of 50 bikes came out in the streets, stunts and hubbub

Bijnor: दोस्त के जन्मदिन पर गलियों में निकला 50 बाइकों का काफिला, स्टंट और हुड़दंग, वृद्धा को मारी टक्कर

Wed, 14 Jan 2026 08:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Jan 2026 08:30 PM IST
सार

स्योहारा कस्बे में एक लड़के के जन्मदिन पर उसके दोस्तों ने खूब हंगामा किया। गलियों में तेज रफ्तार से होर्न बजाते हुए निकले। पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान करते हुए आठ बाइकें सीज की हैं, बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: On the birthday of a friend, a convoy of 50 bikes came out in the streets, stunts and hubbub
गलियों में निकला बाइकों का काफिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साथी के जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उसके दोस्तों ने लगभग 50 बाइकें शहर की सड़कों और गलियों में दौड़ाते हुए जमकर हुड़दंग मचाया। इनमें से कुछ बाइकों पर तीन तो कुछ पर दो युवक सवार थे। इनकी बाइक की चपेट में आकर एक वृद्धा भी घायल हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आठ बाइकों को सीज किया है।
विज्ञापन

 

मामला सोमवार शाम का है। बड़ी संख्या में युवा लगभग 50 बाइकों पर सवार होकर शहर के गली-मोहल्लों से तेज रफ्तार दौड़ाते हुए निकले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अब तक लगभग आठ बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ धामपुर अभय कुमाार पांडेय ने बताया कि जिस युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था, उससे सभी बाइक सवार युवकों की जानकारी ली गई है। उसी के आधार पर अन्य बाइकों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed