फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Troubled by the cattle the farmer destroyed the wheat crop by driving a tractor

Bijnor News: गोवंश से परेशान किसान ने गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर, छलका पीड़िता का दर्द, जानें पूरा मामला

Sun, 22 Jan 2023 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

Bijnor News : गोवंश से परेशान किसान ने अपनी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। इसके बाद पीड़ित किसान का दर्द छलक पड़ा। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bijnor News: Troubled by the cattle the farmer destroyed the wheat crop by driving a tractor
किसान ने गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के किरतपुर में निराश्रित गोवंश ने एक किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया गया। जिस पर गुस्साए किसान ने ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। किसान ने निराश्रित गोवंश से हो रही फसलों की बर्बादी पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

विज्ञापन


शनिवार को गांव खटाई निवासी वसी पुत्र अंसार हुसैन ने निराश्रित पशुओं से परेशान होकर आठ बीघा गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। वसी का कहना है कि कृषि भूमि पर गेहूं की फसल लहलहा रही थी, मगर रात में आवारा पशु गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। सुबह को जब खेत पर जाते हैं तो फसल नष्ट मिलती है। किसान की मेहनत बेकार जा रही है, जब फसल ही नहीं रुक रही है तो ऐसी भूमि का क्या फायदा। 
विज्ञापन


वसी ने बताया कि अब खेती करना असंभव हो गया है। आवारा पशुओं से बचाने के लिए भविष्य में दूसरी कोई फसल बोऊंगा। आवारा पशुओं से बर्बाद हुई गेहूं की फसल खोने के उपरांत जमीन को ट्रैक्टर हेरो से समतल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल

50 से 60 निराश्रित गोवंश को किसानों ने पकड़ा
अफजलगढ़ में निराश्रित गोवंश को लेकर प्रशासन की तमाम कवायद बेनतीजा साबित हो रही है। निराश्रित गोवंश किसानों की फसल को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। नुकसान से परेशान गांव जटपुरा के लोगों ने करीब पांच दर्जन निराश्रित गोवंश को पकड़कर रामलीला मैदान की चहारदीवारी में इक्ट्ठा कर रखा है।

ग्रामीण पदम सिंह, पंडित प्यारेलाल, कपिल, सुरेश, महेंद्र, संदीप, प्रेम सिंह, अनिल, गजेंद्र, राजेंद्र व दीपक आदि का कहना है कि निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनेकों बार शिकायत करने पर विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान न होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले खेतों में मौजूद 50-60 आवारा पशुओं को पकड़कर ग्रामीणों ने रामलीला मैदान की चारदीवारी में रखा हुआ है। इसके लिए ग्रामीण चारे पानी की व्यवस्था स्वयं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: हाजी इकबाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, तीसरे दिन भी ग्लोकल यूनिवर्सिटी से सामान बरामद

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव समस्या को लगातार नजर अंदाज कर रहे है। जिससे यहां मौजूद पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन पशुओं को किसी भी गोशाला में पहुंचवाने की मांग की है। वहीं तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की बात कही है। इस संबंध में पंचायत सचिव मनोज कुमार का कहना है कि दो सोमवार तक निर्माणाधीन गोशाला में लाइट की व्यवस्था कर जटपुरा में मौजूद पशुओं को शेरगढ़ गोशाला में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed