{"_id":"6151cb568ebc3eb5dc29bcbe","slug":"bijnor-news-the-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-after-refusing-to-marry-by-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, पीड़ित पिता ने युवक को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने जहर खाकर की आत्महत्या, पीड़ित पिता ने युवक को बताया जिम्मेदार
Mon, 27 Sep 2021 07:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:17 PM IST
सार
बिजनौर में युवक के शादी से इनकार करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता ने युवक को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला सत्तीयान में एक युवती ने युवक और उसके परिजनों द्वारा शादी से इनकार करने से आहत होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसमें युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सत्तीयान निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उसने दो वर्ष पूर्व अपने मोहल्ले के एक युवक के विरुद्ध उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास व पोक्सो एक्ट के तहत बढ़ापुर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उस समय युवक व उसके परिजनों ने समझौता किया था कि वह युवती के बालिग होने पर उसकी आरोपी युवक के साथ शादी करा देंगे, लेकिन नियत बिगड़ने पर युवक व उसके परिजन युवक की उसकी बेटी से शादी करने के समझौते से मुकर गए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पक्ष ने कुछ माह पूर्व युवती के परिजनों को फंसाने के लिए काम के सिलसिले में बाहर रहने वाले युवती के भाई के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का थाना नोएडा में केस भी दर्ज कराया था। आरोप है कि युवक व उसके परिजनों ने युवती से शादी करने से स्पष्ट इनकार किया तो युवती ने आहत होकर बीती रात करीब 11 बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
वहीं देर रात में युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको उपचार के लिए नगीना सीएचसी के बाद बिजनौर ले गए। जहां युवती की गंभीर हालत होने पर उसको हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद बाहर ले जाते समय उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतक युवती के पिता ने युवक और उसके पिता व उसके दो अन्य भाइयों को युवती की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।