{"_id":"64674d388aa66988ac0e2025","slug":"bijnor-news-the-dead-body-of-the-supervisor-was-found-lying-in-the-field-on-the-roadside-lived-with-the-fami-2023-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुपरवाइजर का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुपरवाइजर का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Fri, 19 May 2023 03:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 May 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में बिरलाफार्म के सुपरवाइजर का शव खेत पर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे।घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनो सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगो से जानकारी हासिल की । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शमीम अहमद उर्फ पप्पू (48) वर्ष पुत्र कदीर अहमद बिरलाफार्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था ओर फार्म पर बने कमरो में पत्नी व बच्चो के साथ रहता था।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह वह करीब 6 बजे मोलझड़ी के खदरी में सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में जल्द खुलेगा ETM सर्विस सेंटर, दिनेश चंद्र सहारनपुर के नए जिलाधिकारी बने
विज्ञापन
जिसे आनन-फानन में परिजन रसूलपुर फिर अफजलगढ़ निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर सीओ भरत कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित मौके पर मौजूद मजदूरों से जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।