फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Strike against JE

जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किसान धरने पर बैठे

Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Strike against JE
कोतवाली देहात में थाने के गेट पर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर किसान धरने पर बैठे
विज्ञापन

कोतवाली देहात। विद्युत उपकेंद्र के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता ने रोष जताया। कार्यकर्ता थाने के गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसानों ने जेई के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को नगीना एसडीएम विरेेंद्र मौर्य के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

विद्युत उपकेंद्र अकबराबाद क्षेत्र के ग्रामसभा चंदपुर मोहन निवासी वीर सिंह ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर मीटर लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये वसूलने और उसके बाद भी एक साल तक विद्युत आपूर्ति नहीं करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में किसान वीर सिंह एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अनुसूचित मोर्चा के प्रभारी जगराम सिंह एवं विनीत चौधरी ने अन्य किसानों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। जिसके बाद विद्युत निगम के जेई और लाइनमैन के साथ उनकी नोकझोंक हो गई थी। जिसके बाद जेई देवेंद्र सिंह ने किसानों पर रस्सी से बांध कर लटकाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। बुधवार को जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को किसान धरने पर बैठ गए। जेई के खिलाफ खूब नारेबाजी की। शाम को एसडीएम नगीना किसानों के बीच पहुंचे । एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed