{"_id":"64d23f3b67362bdc6e0b42e4","slug":"bijnor-news-son-died-of-heart-attack-after-death-of-his-father-sorrow-in-family-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां
Tue, 08 Aug 2023 07:27 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Aug 2023 07:27 PM IST
सार
Bijnor News : पिता की मौत के बाद जान बेटे की भी सदमे में जान चली गई। बताया गया कि जवान बेटा अर्थी का सामान लेने गया था, इसी दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद में नगीना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को दुखद घटना सामने आई। गांव में बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पिता की मौत के सदमे में जवान बेटे की भी जान चली गई। घर से बाप और बेटे की एक साथ दो अर्थियां उठीं तो परिवार में आंसुओं का सैलाब बह गया।
विज्ञापन
बताया गया कि क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में सोमवार की शाम को 60 वर्षीय ऋषिपाल सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। बताया जाता है कि पिता की मौत के बाद जब मंगलवार सुबह अर्थी का सामान लेने उसका जवान बेटा राजू (30) नगीना में एक दुकान पर पहुंचा तो दुकान खुली नहीं थी। दुकान खुलने के इंतजार में राजू वहीं पर बैठ गया। इसी दौरान पिता की मौत का ऐसा सदमा लगा कि वह गश खाकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पिता की मौत के सदमे में हार्टअटैक से जवान बेटे की मौत का समाचार घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी
विज्ञापन
बताया गया कि राजू की मौत का समाचार सुनते ही उसकी पत्नी भी बेहोश होकर गिर गई। बताते हैं कि ऋषिपाल पहले टेलर का काम करता था लेकिन, काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका बेटा राजू बाहर मजदूरी करता था और पिता के बीमार होने के चलते गांव आया हुआ था। मंगलवार की दोपहर गमगीन माहौल में दोनों शवों का हरिद्वार गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: विधायक ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष उठाया नरभक्षी गुलदार का मुद्दा
यह भी पढ़ें: UP: विधायक ने विधानसभा में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समक्ष उठाया नरभक्षी गुलदार का मुद्दा