फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Big disclosure in the murder of a teenager, was strangled to death after misdeeds, accused arrested

Shamli: किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी

Tue, 08 Aug 2023 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में कक्षा छह के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्र की हत्या कुकर्म के बाद की गई थी।

विज्ञापन
Shamli: Big disclosure in the murder of a teenager, was strangled to death after misdeeds, accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह के छात्र की कुकर्म के बाद गांव के ही दो युवकों ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी फूट-फूटकर रोए और छोड़े जाने की मांग की। एसपी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक और बाबरी थान प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कक्षा छह के छात्र का शव नदी में तैरता मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना पाया गया और अप्रकृातिक कुकर्म की बातें भी सामने आई। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नकली नोटों की होम डिलिवरी का जरिया बना सोशल मीडिया, बोली लगाकर करते हैं धंधा, कोड वर्ड में चलता है खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर 19 साल के राकिब उर्फ टीटी पुत्र तराबु निवासी ग्राम बन्तीखेड़ा , गुफरान पुत्र इमरान नि० ग्राम बन्तीखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। छात्र के एक साथी ने बताया कि नहाते समय छात्र डूब रहा था तो उसे एक अन्य साथी ने बचा लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्र को खेत में ले गए तथा उसके साथ कुकर्म किया। बाद में पुलिस को मामला पता लगने के डर से दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

एसपी के अनुसार गहनता से की गयी पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया है । दोनों के द्वारा खेतों में ले जाकर मृतक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया तथा इस बात के फैलने के डर से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया गया।
 
यह भी पढ़ें: Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या, पीठ पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार

हत्या के बाद आराम से घर चले गए थे आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हत्या करने के बाद वे घर चले गए थे। उन्हें नहीं पता था कि पुलिस से पकड़े जायेंगे। पकड़े जाने के बाद दाेनों बार-बार पुलिस के समक्ष रोते नजर आए।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामली
बाबरी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, दरोगा सुनील कुमार, ब्रिजेश कुमार, सुमित कुमार आदि।

इन्होंने कहा
24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने छात्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस टीम का कार्य सराहनीय है। अन्य को भी बाबरी पुलिस से सीख लेकर सराहनीय कार्य करने चाहिए। -अभिषेक, एसपी शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed