फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Smog started falling in Bijnor

कम होने लगा स्मॉग, जल्दी मिलेगी राहत

Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Smog started falling in Bijnor
बिजनौर मे छाई धुंध से गुजरते लोग। - फोटो : BIJNOR
कम होने लगा स्मॉग, जल्दी मिलेगी राहत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्मॉग का असर कुछ कम होना शुरू हो गया है। उम्मीद है एक सप्ताह में स्मॉग पूरी तरह साफ हो जाएगा। दिल्ली का स्मॉग जिले में छाया हुआ है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ा है। जिले के वायुमंडल में 40 माइक्रोग्राम धूल व धुएं के कण रहते हैं। लेकिन दीपावली से पहले ही स्मॉग का असर जिले में होना शुरू हो गया है। दीपावली से पहले ही जिले में वायुमंडल में 60 माइक्रोग्राम से ज्यादा धूल व धुएं के कण आ गए थे। दीपावली ने इसे और बढ़ा दिया। दीपावली से अगले दिन जिले में वायुमंडल में प्रति घन मीटर क्षेत्र में धूल व धुएं के कण बढ़कर 148 माइक्रोग्राम तक पहुंच गए थे। बुधवार से इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रति घन मीटर वायुमंडल में धूल व धुएं के कण 140 माइक्रोग्राम तक रह गए। उम्मीद की जा रही है कि स्मॉग का असर बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। स्मॉग एक सप्ताह में हटने की बात कही जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य का कहना है स्मॉग का असर कम होना शुरू हो गया है। स्मॉग छंटने के बाद फिर से जिले का वायुमंडल बहुत अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed