फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: shot a girl and suicide by shooting himself in one sided love affair case in the city

एकतरफा प्यार में बड़ी वारदात: मंदिर से लौट रही युवती को मारी गोली, फिर खुद को दी खौफनाक मौत, मचा कोहराम

Sun, 03 Oct 2021 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 03 Oct 2021 01:01 AM IST
सार

बिजनौर में एकतरफा प्यार में एक युवक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bijnor News: shot a girl and suicide by shooting himself in one sided love affair case in the city
गौरव त्यागी का फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने वाला गौरव त्यागी गांव की ही मनु से एकतरफा प्यार करता था। गौरव युवती पर मिलने के लिए दबाव भी बना रहा था लेकिन, युवती ने ऐसा करने से साफ इनकार करते हुए गौरव को फटकार भी लगा दी थी। बेरुखी से गुस्साए गौरव ने युवती को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गौरव त्यागी की पत्नी ने भी करीब छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद उसकी 11 साल की पुत्री ननिहाल में रह रही है। गौरव घर मे अकेला ही रहता था। वह कुछ दिन पहले तक नूरपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था, लेकिन एक माह पहले उसने वहां से भी काम छोड़ दिया था। गौरव अपने से करीब आधी उम्र की गांव की ही रहने वाली सजातीय युवती से एकतरफा प्यार करता था और वह पहले भी कई बार उससे प्रेम का इजहार कर चुका था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो युवती ने गौरव को बुरी तरह फटकार लगाते हुए उसके रास्ते में न आने की बात कही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने युवती को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों  की माने तो युवती को गोली मारने के बाद गौरव को लगा होगा कि वह मर गई है। इसके बाद उसने खुद भी घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। उसे युवती के बचने का पता लग जाता तो शायद वह आत्महत्या नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
 

सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार खुद भी जान दी   
एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने मंदिर से लौट रही युवती को गोली मार दी और अपने घर जाकर खुद की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम

मरने वाला युवक गौरव त्यागी (40) नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ढीकली का रहने वाला था और उसकी पत्नी का निधन हो गया था। युवती दीक्षिता उर्फ मनु (22) भी इसी गांव की रहने वाली है। मनु शनिवार सुबह करीब सात बजे पूजा करने के लिए चामुंडा मंदिर गई थी। मंदिर से वापस लौटते समय  गौरव ने उसे गोली मार दी। गोली मनु के हाथ मे लगी और उसने पास में ही स्थित एक घर में घुसकर जान बचाई। युवती को गोली मारने के बाद गौरव अपने घर पहुंचा और खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक तरफा प्यार में घटना होने की बात सामने आ रही है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन व सीओ चांदपुर शुभ सूचित ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गौरव ने युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed