फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Sanjeev Kumar Babli became the President of District Bar Association

Bijnor News: जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजीव कुमार बबली, महासचिव के पद पर संजय कुमार निर्वाचित

Tue, 14 Feb 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

Bijnor News : जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार बबली बने। वहीं महासचिव के पद पर संजय कुमार निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: Sanjeev Kumar Babli became the President of District Bar Association
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजीव कुमार बबली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन का मंगलवार को वार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार बबली एडवोकेट एवं महासचिव संजय कुमार एडवोकेट के निर्वाचित हुए।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब एडवोकेट एवं राधेश्याम चिकारा एडवोकेट की देखरेख में जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ।

चुनाव को लेकर जजी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार ने जजी परिसर का दौरा कर चुनाव संबंधी सरगर्मियों का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव के संबंध में वहां पर तैनात कोतवाल नरेंद्र गौर और पुलिसकर्मी को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एसके बबली एडवोकेट ने 500 मतों से नरदेव सिंह एडवोकेट को हराया। महासचिव पद पर संजय कुमार एडवोकेट ने कोमल सिंह एडवोकेट को 229 मतों से हराया। संजय कुमार को 895 मत ले कर विजयी रहे, जबकि कोमल सिंह को 666 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गुलसिताब एडवोकेट ने सुशील चौहान एडवोकेट को 45 मतों से हराया। गुलसिताब को 634 मत, सुशील चौहान को 589 एवं गजेन्द्र वीर सिंह एडवोकेट 345 मत प्राप्त हुए।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निपेन्द्र सिंह एडवोकेट ने सतीश कुमार एडवोकेट को 161 मतों से हराया। निपेन्द्र सिंह को 761, सतीश को 600 मत प्राप्त हुए, नरेन्द्र कुमार कश्यप एडवोकेट 200 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर डबल मर्डर केस: इंसाफ की आस में सूख गए परिजनों के आंसू,हत्यारों का नहीं लगा सुराग,आखिर कब मिलेगा इंसाफ

संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर विपुल कुमार एडवोकेट विजयी रहे। संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन प्रवेंद्र चौहान एडवोकेट ने जमशेद एडवोकेट को 582 मतों से हराया। प्रवेंद्र को 1076 मत एवं जमशेद अहमद एडवोकेट को 494 मत प्राप्त हुए।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर लोकेन्द्र कुमार एवं संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर शहबाज परवीन एडवोकेट, गवर्निंग कौंसिल सीनियर पद पर आलोक गोविल एडवोकेट, अमित भटनागर एडवोकेट, आदिल एडवोकेट, संदीप कुमार एडवोकेट पीतांबर सिंह एवं संजय शर्मा एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान भारी पुलिस व्यवस्था रही।

चुनाव में राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, राजीव त्यागी एडवोकेट, शेर सिंह एडवोकेट, अजब सिंह एडवोकेट, दीपराज जैन एडवोकेट, हुजुर जैदी एडवोकेट आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed