फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Rakesh Tikait said that BJP is on a two and a half month stay in Uttar Pradesh

यूपी चुनाव : राकेश टिकैत बोले- भाजपा का पुराना मॉडल ढाई माह के प्रवास पर है, समर्थन के सवाल पर बोले...

Thu, 27 Jan 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jan 2022 09:56 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा मात्र ढाई माह के चुनावी प्रवास पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान संयुक्त मोर्चा से कृषि आंदोलन समझौते के दौरान किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन
Bijnor News: Rakesh Tikait said that BJP is on a two and a half month stay in Uttar Pradesh
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा का रथयात्रा, राम मंदिर, जिन्ना मॉडल पुराना हो चुका है यह मॉडल मात्र ढाई महीने के चुनावी प्रवास पर है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नजीबाबाद दौरे पर यह बात कही। 

विज्ञापन


बिजनौर में नजीबाबाद के ढाकी साधो में अनिल चौधरी के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान संयुक्त मोर्चा से कृषि आंदोलन समझौते के दौरान किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है। आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने, 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करने, किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने सहित किसानों से किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का रथयात्रा, राम मंदिर, जिन्ना मॉडल पुराना हो चुका है, इस मुद्दे पर अब आग लगने वाली नहीं। आग पर पानी डालने की सीख लोगों को मिल चुकी है। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी राजनीतिक दल के दबाव में नहीं हैं। किसानों और आम जनता को चुनाव में क्या करना है, किसान आंदोलन ने सब कुछ सिखा दिया है। अपनी मर्जी से मतदान के लिए सभी स्वतंत्र हैं। राकेश टिकैत ने राजस्थान में सात लाख रुपये के बकायादार किसान की 10 एकड़ भूमि नीलाम करने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जितना बकाया हो, सर्किल रेट के अनुसार उतनी ही जमीन नीलाम करने के कानून पर अमल करना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री सबका होता है। पद पर रहते पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार का प्रचलन रोकना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष बरिंदर सिंह बांठ सहित कई किसानों से क्षेत्रीय चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। राकेश टिकैत का कई स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

किसी के समर्थन या विरोध में नहीं : राकेश टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि वे किसी पार्टी का समर्थन या विरोध नहीं कर रहे हैं। उनकी लड़ाई गन्ना किसानों के हित में है। एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed