{"_id":"61d9c3e6f44a1f32677a33fe","slug":"bijnor-news-police-arrested-two-accused-after-revealing-the-murder-of-watchman-kulwinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, ट्रैक्टर बरामद, तीन आरोपी अभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, ट्रैक्टर बरामद, तीन आरोपी अभी फरार
Sat, 08 Jan 2022 10:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
बिजनौर पुलिस ने शनिवार को चौकीदार कुलविन्दर की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। अभी तीन आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में पुलिस ने चौकीदार कुलविन्दर हत्याकांड का पांच महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें एक बाल अपचारी है। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर गैराबाद के मौजा गंगा खादर में हरकेश निवासी हरियाणा के कृषि फार्म पर कुलविन्दर चौकीदार था। सात अगस्त की रात चौकीदार कुलविन्दर पुत्र अजीत सिंह निवासी भगवतीपुर की हत्या कर बदमाश ट्रैक्टर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
एसओजी और मंडावर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद हत्यारोपी इंद्रजीत उर्फ इंद्रवीर निवासी रसौली जिला पटियाला पंजाब को उसके डेरे से गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी भी गिरफ्तार हुआ है। निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाए गए ट्रैक्टर को बरामद किया है। इस केस में तेजप्रताप निवासी रसौली पंजाब, हितेश और बबलू निवासी भोकरहेड़ी थाना भोपा मुजफ्फरनगर की गिरफ्तारी होना बाकी है। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर, स्वॉट प्रभारी धीरज सोलंकी, एसआई जर्रार हुसैन, राजकुमार नागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
पहचान होने पर मार डाला
आरोपी फार्म पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर ले जा रहे थे। तभी फार्म पर सोया चौकीदार कुलविन्दर जाग गया। पहचान हो जाने के डर से आरोपियों ने चौकीदार के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश