फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Many villages are in danger due to the rise in the water level of the Ganges and the administration has warned

अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sat, 19 Jun 2021 10:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से कुछ लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने किसी तरह लोगों सुरक्षित बचाया। वहीं एक किसान की छह बकरियां पानी में बह गईं। लोगों को गांव छोड़ने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Bijnor News: Many villages are in danger due to the rise in the water level of the Ganges and the administration has warned
बिजनौर: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव खतरे में - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार से तीन लाख, पिछत्तर हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से गंगा उफान पर आ गई है। बिजनौर गंगा बैराज पर एक लाख, तीस हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। शाम तक गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। वहीं गंगा उफान पर आने से गंगा के तटीय गांवों में खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


उधर, प्रशासन और पुलिस ने आसपास के गांव वालों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने सभी गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की हिदायत दी है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे मंडावर के गांव मिर्जापुर में गंगा पार प्लेज लगाने वाले गांव दयालवाला निवासी समय सिंह, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र, मीरापुर निवासी कलीराम व गांव सिमला निवासी चेतन गंगा में फंस गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस व पीएसी कर्मियों ने मोटर वोट के सहारे गंगा में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान एक किसान की छह बकरी गंगा में बह गईं। वहीं नाव के सहारे परिवार समेत किसान को घर पहुंचाया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्लेज व आसपास के खेत जलमग्न हुए। बताया गया कि गंगा बैराज पर दो लाख, पैंतालीस हजार क्यूसेक पानी आने पर खतरे का निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गंगा के किनारे वाले रावली, ब्रह्मपुरी, शहजादपुर आदि गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से रात में ही ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए सूचित किया। रावली क्षेत्र में पानी अभी अपनी हद में चल रहा है। लेकिन पानी की गति तेज है।

मंडावर में शनिवार की सुबह अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा पार खेतों की रखवाली कर रहे किसान गंगा के बीच फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने फंसे किसानों को किसी तरह बाहर निकाला। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गंगा किनारे बसे गांवों में अलाउंस कर सभी से गंगा पार ना जाने की अपील की है।

गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, तटबंध टूटने का खतरा

Bijnor News: Many villages are in danger due to the rise in the water level of the Ganges and the administration has warned
हस्तिनापुर: गंगा का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटने का खतरा मंडरा गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह से अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे खादर क्षेत्र के लोगों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटबंध टूटने की भी संभावना जताई जा रही है। तहसील प्रशासन ने खादर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया। 

वहीं लेखपालों की टीम गंगा किनारे पर लगाई गई है। शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर तीन लाख, 75 हजार पर पहुंच गया है। हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से छोड़े गए तीन लाख, 75 हजार क्यूसेक पानी शनिवार शाम तक खादर क्षेत्र में पहुंच जाएगा। जलस्तर बढ़ने से तटबंध के टूटने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। क्षेत्र के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। समय रहते सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed