{"_id":"6759ddbd0b1c0264e80380d7","slug":"bijnor-news-leopard-attacked-a-10th-class-student-returning-from-tuition-villagers-saved-his-life-like-this-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News : कुत्ते को छोड़कर दसवीं के छात्र पर झपटा तेंदुआ, छात्र ने लगा दी दौड़, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News : कुत्ते को छोड़कर दसवीं के छात्र पर झपटा तेंदुआ, छात्र ने लगा दी दौड़, और फिर...
Thu, 12 Dec 2024 12:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:17 AM IST
सार
आशु सैनी एक ग्रामीण मेहर सिंह के घर के पास पहुंचा तो उसे एक गुलदार (तेंदुआ) कुत्ते पर हमला करता दिखाई दिया। आशु को देखकर गुलदार कुत्ते को छोड़ उसकी ओर लपका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडावली के गांव शेखूपुरा आलम में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दसवीं के छात्र आशु पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। छात्र का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। छात्र बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव शेखूपुरा आलम में मंगलवार रात करीब नौ बजे संतराम का पुत्र आशु सैनी (15) गांव के अंकित कुमार के घर ट्यूशन के लिए गया था। आशु कक्षा-10 का छात्र है। ट्यूशन से छूटने के बाद आशु घर की ओर लौट रहा था। जैसे ही आशु ग्रामीण मेहर सिंह के घर के पास पहुंचा तो उसे एक गुलदार कुत्ते पर हमला करता दिखाई दिया। आशु को देखकर गुलदार कुत्ते को छोड़ उसकी ओर लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशु शोर मचाते हुए भागा। उसका शोर सुनकर अमर सिंह, मेहर सिंह, सतीश प्रजापति सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। आबादी क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वानिकी विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की।
उधर, सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
उधर, सामाजिक वानिकी विभाग के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।