फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: History-sheeter reached police station with folded hands due to fear of encounter

Bijnor News: एनकाउंटर के खौफ से हाथ जोड़कर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, अपराध न करने की खाई कसम

Wed, 11 Jan 2023 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Jan 2023 04:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अपराध पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अपराधियों में खलबली मच गई। बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर कोतवाली पहुंचा। यहां उसने पुलिस अधिकारियों के सामने भविष्य में कभी अपराध न करने की खसम खाई।

विज्ञापन
Bijnor News: History-sheeter reached police station with folded hands due to fear of encounter
हाथ जोड़कर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अपराध पर पुलिस का शिकंजा कसता देख एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर शहर कोतवाली में दाखिल हुआ। जिसने अपराध नहीं करने की कसम खाई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को हर बुधवार को उपस्थिति दर्ज कराने की हिदायत दी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर का रहने वाला सावेज पुत्र जाहिद हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ करीब 12 केस दर्ज हैं। इस हिस्ट्रीशीटर कुछ महीने पहले ही चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पैसा हड़पने के मामले में खनन माफिया हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के घर मंगलवार को पुलिस ने दबिश दी थी, जिसके चलते बुधवार को सावेज हाथ जोड़ते हुए थाने में पहुंचा। हिस्ट्रीशीटर ने कोतवाल नरेंद्र गौड़ के समक्ष अपराध या चोरी नहीं करने की कसम खाई। हिस्ट्रीशीटर का कहना था कि वह अब मजदूरी कर लेगा लेकिन अपराध नहीं करेगा।

अपराधियों में मचा हड़कंप
क्षेत्र में बढ़ रही चोरी को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र के अपराधियों पर शिकंजा कसना चालू कर दिया है। पिछले कई दिनों से चोर और बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जिसके चलते अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सप्ताह में एक बार इनकी हाजिरी थाने पर लगती है। हिस्ट्रीशीटरों का हाल ही में सत्यापन कराया गया है। शहर कोतवाली में भी एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़कर उपस्थिति दर्शाने आया था। जिसने अब अपराध नहीं करने की कसम खाई है।  -डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed