फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Helicopter will shower flowers on devotees at Ganga Mela

यूपी: ऐसा पहली बार... गंगा मेले में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर होगी पुष्पवर्षा, जानें- पूरा कार्यक्रम

Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 10:55 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर जिले में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बताया गया कि बिजनौर से मेले तक हेलीकॉप्टर दो चक्कर लगाएगा।

विज्ञापन
Bijnor News: Helicopter will shower flowers on devotees at Ganga Mela
हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

विस्तार

बिजनौर जनपद में इस बार गंगा मेला कई मायनों में अलग हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से नोएडा की एक कंपनी का हेलीकॉप्टर बुक भी कर लिया गया है, जो सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन पहुंच जाएगा। बिजनौर से मेले तक हेलीकॉप्टर दो चक्कर लगाएगा।

विज्ञापन

 
इस बार विदुरकुटी के पास गंगा की रेती पर लगे कार्तिक गंगा स्नान मेले में जिला पंचायत ने श्रद्धालुओं को लुभाने और आस्था से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए हैं। पहली बार गंगा मेले में जिला पंचायत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए है। वहीं शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से भी पुष्प वर्षा होगी। शुक्रवार को मेले का आखिरी दिन है और मुख्य स्नान भी है। मेले में करीब चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत ने गुरुवार को श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की योजना बनाई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी को हेलीकॉप्टर की बुकिंग करने के लिए भेजा गया। देर शाम नोएडा की एक कंपनी से करीब ढाई लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक कर लिया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी ने बताया कि हेलीकॉप्टर करीब नौ बजे पुलिस लाइन बिजनौर के हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद यहां से फूल लेकर और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह समेत चार लोगों को के साथ उड़ान भरेगा। करीब एक घंटा तक मेले पर पुष्प वर्षा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

इसके बाद करीब साढ़े दस बजे फिर से पुलिस लाइन आकर फूल लिए जाएंगे और दोबारा मेले पर पुष्प वर्षा होगी। एएमए श्याम बहादुर शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर बुक करने लोग गए हैं। पुष्प वर्षा की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: डबल मर्डर: पूजा में लीन थे दो सगे भाई, दुश्मनों ने उतारा मौत के घाट, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed