फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Grandfather has kidnapped his granddaughter and sold her to his girlfriend for ten thousand in Delhi

नाना का इश्क बेईमान: पहले नातिन का किया अपहरण, फिर मासूम को 10 हजार रुपये में प्रेमिका को बेचा, खौफनाक है पूरी कहानी

Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
सार

नाना ने ऐसी करतूत कर डाली, जिससे परिजन और पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी ने अपनी नातिन का अपहरण कर प्रेमिका को 10 हजार रुपये में बेच डाला। खौफनाक है पूरा कहानी।

विज्ञापन
Bijnor News: Grandfather has kidnapped his granddaughter and sold her to his girlfriend for ten thousand in Delhi
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिले के नगीना में प्रेमिका की गोद भरने की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी नातिन का ही अपहरण कर लिया। जी हां, घर से गायब हुई एक माह की बच्ची का अपहरण करने वाला उसका नाना ही निकला। आरोपी ने दस हजार रुपये में नातिन अपनी प्रेमिका को बेच दी। जोकि बच्ची को लेकर बिहार जा चुकी है। ऐसे में नगीना पुलिस के लिए बच्ची को बरामद करना चुनौती से कम नहीं है। हालांकि पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शेख सराय निवासी कसीम अहमद ने 19 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी थी कि रात में घर में सो रही उसकी एक माह की मासूम बच्ची का कोई अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं गुरुवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला शेख सराय निवासी आरोपी जफर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि वह वर्तमान में दिल्ली के गीता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके पड़ोस में बिहार के जिला कटिहार निवासी खुशबू व उसका पति सुबोध कर्मकार किराए पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टला हादसा: सहारनपुर में स्टेशन पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन, कई ट्रेन प्रभावित, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

जफर के खुशबू के साथ प्रेम संबंध हो गए। संतान नहीं होने के कारण खुशबू कोई छोटा बच्चा गोद लेना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग जफर 19 अप्रैल को रात्रि में दिल्ली से नगीना आया और छत के रास्ते अपनी बेटी के घर में दाखिल हुआ और उसकी एक माह की मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। जिसे दिल्ली ले जाकर खुशबू को दस हजार रुपये में बेच दिया। इसके अगले दिन बच्ची को लेकर ट्रेन से खुशबू व उसका पति बिहार चले गए। पुलिस ने आरोपी जफर का चालान कर दिया है।

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया आरोपी
थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की बरामदगी व उसे 10 हजार रुपये में खरीद कर ले जाने वाले दंपती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग आरोपी जफर ने पूछताछ में अपने किए पर खूब पछतावा किया है। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची की मां ने आरोपी की पहचान कर ली थी। जिस आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed