Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Spent five years trying to exorcise a 'ghost'; when the condition worsened, they finally remembered the doctor.

Bijnor News: पांच साल उतरवाया भूत, हालत बिगड़ी तो याद आए डाॅक्टर

Tue, 17 Nov 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Spent five years trying to exorcise a 'ghost'; when the condition worsened, they finally remembered the doctor.
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर विशेष
विज्ञापन

- मस्तिष्क की बीमारी है मिर्गी, इलाज से स्वस्थ हो रहे मरीज
- मेडिकल कॉलेज में मिर्गी के रोजाना 20 मरीज तक पहुंच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अक्सर लोग दौरा पड़ने के समय मरीज का चम्मच से मुंह खोलते हैं। वहीं, झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास में मंदिर, दरगाहों के चक्कर लगा रहे हैं। ये ही अंधविश्वास मिर्गी के इलाज में बाधा बन रहा है। लोग पांच-पांच साल तक भूत उतरवाने को तांत्रिकों के पास जाते रहे, हालत ज्यादा बिगड़ी तो डॉक्टर याद आए। मेडिकल कॉलेज में रोजाना मिर्गी के 20 मरीज तक पहुंच रहे हैं। मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में से एक है। लोग अंधविश्वास के चक्कर में अपना कीमती समय झाड़-फूंक और घरेलू उपचार के चक्कर में गंवा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं में असामान्य और अत्यधिक विद्युत गतिविधि के कारण व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ सकते हैं। यह बीमारी संक्रामक नहीं है और न ही इसका संबंध किसी ऊपरी शक्ति या भूत-प्रेत से है। मिर्गी किसी भी उम्र में हो सकती है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में इसके मामले देखे जा रहे हैं। मिर्गी का मरीज बेहोश होकर गिर जाता है, उसके हाथ-पैर अकड़ने लगते हैं और मुंह से झाग निकलने लगता है। यह मिर्गी का जनरलाइज्ड टॉनिक-क्लॉनिक सीजर प्रकार है।
विज्ञापन


--- ये हैं मिर्गी होने के कारण
-कुछ लोगों में आनुवंशिक कारणों से हो सकती है
-जन्म के समय मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी या चोट लगने से
-मस्तिष्क का संक्रमण जैसे मेनिन्जाइटिस और एन्सेफलाइटिस, न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस
-सिर में गंभीर चोट, ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर से भी मिर्गी होती है

केस एक
बिजनौर निवासी 30 वर्षीय एक महिला पिछले पांच वर्षों से असामान्य व्यवहार और दौरे जैसी समस्याओं से परेशान है। परिवार ने इन लक्षणों को ऊपरी बाधा मानकर झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार का सहारा लिया। बीमारी का मूल्यांकन नहीं हो पाया। अब मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो
बिजनौर निवासी 12-13 वर्ष की उम्र के एक भाई-बहन दोनों को दौरे पड़ने की समस्या थी। परिवार कई वर्षों तक इसे ऊपरी प्रभाव समझकर झाड़-फूंक कराता रहा। दुर्भाग्यवश, एक दिन दोनों में से एक बच्चा छत पर मौजूद था, तभी उसे दौरा पड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई।

केस तीन
बिजनौर निवासी एक व्यक्ति को मिर्गी के लिए ताबीज, धागे, झाड़-फूंक और बिना चिकित्सकीय सलाह के लिए देसी गोलियां दी जाती हैं। कुछ मामलों में शरीर को गर्म वस्तुओं से जलाने या अन्य हानिकारक घरेलू क्रियाओं का सहारा भी लिया। अब मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे हैं।


--- मिर्गी का दौरा पड़ने पर क्या करें
-सबसे पहले घबराएं नहीं और दौरे का समय नोट करें
-मरीज को सुरक्षित तरीके से जमीन पर लिटाने में मदद करें
-उसके आसपास मौजूद नुकीली, कठोर और खतरनाक वस्तुओं को हटा दें
-सिर के नीचे कोई मुलायम कपड़ा या तकिया रख दें, ताकि सिर में चोट न लगे
-गले के आसपास के तंग कपड़े ढीले कर दें
-झटके रुकने के बाद मरीज को करवट लेकर रिकवरी पोजीशन में लिटाएं
-मरीज के पूरी तरह होश में आने तक उसके पास रहें

वर्जन:
मिर्गी का इलाज संभव है। झाड़-फूंक न कराएं। दौरे पड़ने पर मरीज को तुरंत अस्पताल लेकर जाना चाहिए। आवश्यकता अनुसार मरीज का ईईजी, एमआरआई ब्रेन तथा अन्य जांचें कराई जाती हैं। अधिकांश मरीजों में नियमित दवा से दौरे नियंत्रित हो जाते हैं। कुछ मामलों में दौरे नियंत्रित नहीं होने पर एपिलेप्सी सर्जरी, वेगस नर्व स्टिमुलेशन या अन्य विकल्पों से इलाज होता है। - डॉ. नितिन कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed