फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Fire broke out in Chaudhary Auto Repairs, and five bikes burnt

Bijnor News : चौधरी ऑटो रिपेयर्स में लगी आग, पांच बाइकें जलीं, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Tue, 14 Nov 2023 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 11:26 PM IST
सार

Bijnor News : नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर बिजौरी तिराहा क्षेत्र में चौधरी ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में मंगलवार रात में आग लग गई। आग लगने से पांच बाइकें जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Bijnor News: Fire broke out in Chaudhary Auto Repairs, and five bikes burnt
आग लगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

बिजनौर में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग के निकट बिजौरी तिराहे पर ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में पांच बाइक जल गईं।

नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर बिजौरी तिराहा क्षेत्र में चौधरी ऑटो रिपेयर प्रतिष्ठान में मंगलवार रात आग लग गई। प्रतिष्ठान के भीतर रिपेयर के लिए आईं कई मोटरसाइकिल खड़ी थीं। रात्रि लगभग 9:30 बजे आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौ

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सुनील कुमार अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रतिष्ठा के मुख्यद्वार और शटर के ताले तोड़कर अग्निशमन टीम और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पांच मोटरसाइकिल आग में जल गईं। प्रतिष्ठान पर रखा सामान भी आग में जल गया।


यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed