{"_id":"6464de2930001672db03e4b6","slug":"bijnor-news-fight-in-two-sides-during-marriage-celebration-and-investigation-start-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कोल्ड ड्रिंक को लेकर भिड़े बराती-घराती, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कोल्ड ड्रिंक को लेकर भिड़े बराती-घराती, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, ये था पूरा मामला
Wed, 17 May 2023 07:31 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 17 May 2023 07:31 PM IST
सार
Bijnor News : कोल्ड ड्रिंक को लेकर बराती और लड़की पक्ष के लोगों से भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद के चांदपुर में एक बरात में खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष में विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बुधवार को चांदपुर के मोहल्ला निवासी एक लड़की की बिजनौर क्षेत्र से बरात आई थी। नगर के एक विवाह मंडप में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। बताया गया कि लड़का और लड़की के निकाह की रस्म पूरी होने के बाद खाना कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कोल्ड ड्रिंक को लेकर लड़का पक्ष व लड़की पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान विवाह मंडप में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसा खून का रिश्ता: जिगर के टुकड़े ने ही उजाड़ दिया परिवार, मां-बाप पर सांसें टूटने तक चाकू से करता रहा वार
विज्ञापन