{"_id":"65111fcce45ae30ad104e00d","slug":"bijnor-news-dengue-havoc-continues-teenager-dies-during-treatment-in-afzalgarh-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर न्यूज: डेंगू का कहर जारी, अफजलगढ़ में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर न्यूज: डेंगू का कहर जारी, अफजलगढ़ में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 25 Sep 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:22 AM IST
सार
बिजनौर केअफजलगढ़ थानाक्षेत्र में एक किशोर की डेंगू बुखार से देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक कक्षा पांच में शिक्षारत था।
विज्ञापन
मृतक छात्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिजनौर के अफजलगढ़ में मोहल्ला जैनुलाबेदीन में एक किशोर की डेंगू बुखार से देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक कक्षा पांच में शिक्षारत था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी जबीउल्ला (12) पुत्र शफीक अहमद को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था।पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया ।
विज्ञापन
हालात में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए लेकिन वहां भी दो दिन भर्ती रहने के बाद भी किशोर के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर परिजन देहरादून के निजी अस्पताल में ले गए, जहां परिजनों के अनुसार जांच कराने के बाद उसे डेंगू आया उसकी प्लेटलेटस भी मात्र 25 हजार आई।
विज्ञापन
उसे नाक व मुहं से खून आने लगा ओर रविवार की शाम किशोर ने दम तोड़ दिया।घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।मृतक किशोर कक्षा पांच का छात्र था।