फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Celebrated Vasant Panchami

बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास व श्रद्घा के साथ मनाया गया

Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Celebrated Vasant Panchami
गाओ सखी होकर मगन आया है वसंत,राजा है ये ऋतुओं का आनंद है अनंत। बिजनौर में बसंत पंचमी पर खिला उठा सर? - फोटो : BIJNOR
चांदपुर। विद्यालयों में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

द हेजलमून स्कूल में वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिखी मित्तल व प्रधानाचार्य रुचि शर्मा ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगीताचार्य अरुण शर्मा द्वारा मां सरस्वती का गुणगान किया। किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर पीले रंग के भोजन को एकसाथ ग्रहण किया। कक्षा नौ की छात्रा संजलि अग्रवाल ने हिंदी भाषा में तो रिद्धिमा मित्तल ने अंग्रेजी भाषा में वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रबंधक शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
आधारशिला द स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल व प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा ने किया। कक्षा आठ की छात्रा श्रेया अग्रवाल ने संस्कृत में प्रार्थना की। प्रियांशी शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। लक्ष्य कौशिक ने कविता, नमामि चौधारी ने भाषण, शिवांगी शर्मा ने हिंदी में विचार, माही अग्रवाल ने अंग्रेजी में विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, कुलदीप शर्मा ने वसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। संचालन शिक्षक चतुर्भुज पांडेय व छात्रा श्रेया अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी, वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस व सुप्रसिद्ध कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में सुंदरकांड का पाठ कर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान विद्यालय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पत्नी इना अग्रवाल व पुत्र आमोल अग्रवाल रहे। अक्षरा भाटिया, इशिका, रीतिका, कंचन आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अम्बिका भारद्वाज ने भजन सुनाए। राजेंद्र कुमार शर्मा ने वसंत पंचमी व विकास त्यागी ने वीर हकीकत राय पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वसंत पंचमी पर्व व महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी जयंती पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डा. साधना, पूर्व प्राचार्य डा. केके मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। काव्य गोष्ठी में डा. साधना, डा. केके मिश्र, डा.अरुण रानी, डा.दिनेश सिंह, मुकेश सिंह आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन डा. अनिल कुमार वर्मा ने किया।

लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा में प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने वसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डाला। जेपी पब्लिक स्कूल चांदपुर में पतंगों में रंग भरना, पतंगों को वेस्ट मेटीरियल से सजाना, पतंग बनाना व पतंग उड़ाना आदि एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक विकास गुप्ता, नीतू गुप्ता, प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed