फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Bobby from Bulandshahr sets out on Kanwar Yatra with 41 liters of holy Ganges water

Bijnor News: बुलंदशहर का बॉबी 41 लीटर पवित्र गंगाजल के साथ कांवड़ यात्रा पर निकला

Sat, 04 Feb 2023 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Feb 2023 01:53 PM IST
सार

बॉबी कुमार अपने कंधों पर दो कैन में 41 लीटर पवित्र गंगाजल की भारी भरकम कावड़ लेकर शनिवार को नजीबाबाद से गुजरा। शिव मंदिर आहार सियाना पर महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को बॉबी कुमार का जलाभिषेक करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Bijnor News: Bobby from Bulandshahr sets out on Kanwar Yatra with 41 liters of holy Ganges water
कांवड़ यात्रा पर निकला बॉबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के सियाना निवासी बॉबी कुमार 41 लीटर पवित्र गंगाजल के साथ कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ा है। बॉबी का कहना है कि उसकी भगवान शिव में सच्ची आस्था है और वह मानता है कि भगवान शिव के आशीर्वाद से हर मनोकामना पूरी होती है। 

विज्ञापन

 
सच्ची भक्ति और ईश्वर के प्रति आस्था हो तो इंसान कठिन से कठिन तपस्या के लिए निकल पड़ता है। सियाना बुलंदशहर का शिव भक्त बॉबी कुमार दो कैन में 41 किलोग्राम पवित्र गंगाजल के साथ शिव भक्ति में लीन है।
विज्ञापन


भोले सबका उद्धार करते हैं,कष्ट दूर करते हैं, सुख समृद्धि की राह दिखाते हैं तभी तो भक्त शिव के प्रति कठिन से कठिन तपस्या को सहर्ष तैयार हो जाते हैं। सियाना बुलंदशहर निवासी 30 वर्षीय शिवभक्त बॉबी कुमार ऐसा विश्वास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी कुमार अपने कंधों पर दो कैन में 41 लीटर पवित्र गंगाजल की कावड़ लेकर शनिवार को नजीबाबाद से गुजरा। भारी भरकम कांवड़ और शिव आस्था बॉबी कुमार को गंतव्य की ओर बढ़ने का साहस दिला रही थी।

बॉबी कुमार का कहना है कि शिव के प्रति उसके पूरे परिवार की श्रद्धा और आस्था है। परिवार की ओर से जो भी मनोकामना की जाती है भगवान आशुतोष उसे पूरी करते हैं। इसी उद्देश्य से वह पहली बार 41 लीटर पवित्र गंगाजल के साथ कावड़ यात्रा पर निकला है।


बॉबी कुमार रोजाना लगभग 12 से 15 किलोमीटर का सफर तय करता है। शिव मंदिर आहार सियाना पर महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को बॉबी कुमार का जलाभिषेक करने का लक्ष्य है।
नजीबाबाद से गुजरने पर शिव भक्तों ने बॉबी कुमार का स्वागत कर उसे आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed