{"_id":"6793e409c33382543c059b97","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-141521-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गणित... सभी सूत्रों को एक जगह पर लिखकर याद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गणित... सभी सूत्रों को एक जगह पर लिखकर याद करें
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सबलगढ़ के गणित विषय के प्रवक्ता शिवम रघुवंशी ने दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के तीस दिन शेष रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों की तैयारी सरल करने और अच्छे अंक पाने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षक उन्हें टिप्स दें रहे हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सबलगढ़ के गणित विषय के प्रवक्ता शिवम रघुवंशी ने बताया कि बीज गणित तथा त्रिविनीय ज्यामिति के सूत्रों को एक जगह पर लिखकर याद करें। प्रश्नों का अभ्यास करते समय सूत्रों को बार बार लिखें।
बोर्ड द्वारा दिए गए पाठ्यक्रम में इकाई वार अंक विभाजन को मद्देनजर रखते हुए तैयारी की रूपरेखा बनाएं। सर्व प्रथम बीज गणित की इकाई अर्थात (आत्यूह तथा सारणिक) से प्रारंभ करें। एनसीईआरटी के सभी उदाहरणों को समझते हुए प्रश्नावली के प्रश्नों का भी अभ्यास करें।
विज्ञापन
बताया कि इकाई कलन अर्थात (अध्याय 5 से 9) इनमें सर्वप्रथम अध्याय पांच प्रारंभ करने से पहले त्रिकोणमीतिय, प्रतिलोम त्रिकोणमीतिय फलनों के गुणधर्म तथा संबंधित सूत्रों को एक स्थान पर नोट करके ध्यान रखे। इसके पश्चात उक्त क्रम में ही आगे बढ़े।
5 से 6 वर्षो में आए प्रश्नों का पर्याप्त अभ्यास करें
गणित विषय के प्रवक्ता शिवम रघुवंशी ने बताया अवकलज के अनुप्रयोग, समाकलन, समीकरणों के पिछले कम से कम 5-6 वर्षो में आए हुए प्रश्नों का पर्याप्त अभ्यास करें। सार्दरा बीजगणित तथा त्रिविनीय ज्यामिति के सूत्रों को एक जगह पर लिखकर याद करें। प्रश्नों का अभ्यास करते समय सूत्रों को बार बार लिखें। रैखिक प्रोगामन से प्रत्येक वर्ष एक प्रश्न पूछा जाता है। इसलिए कुछ प्रश्नों का ग्राफ बनाकर अभ्यास करें।
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
-संबंध फलन में तुल्यता संबंध, एकैकी आच्छादक फलनों से संबंधित उदाहरणों को समझे
-गणित के उदाहरणों समझने के साथ प्रश्नों को हल करने का करें प्रयास
-सूत्रों को एक जगह लिखकर याद करें और प्रश्नों का अभ्यास करते समय सूत्रों को बार बार लिखें
-कुछ प्रश्नों का ग्राफ बनाकर करें अभ्यास