{"_id":"693db07dec416f99880fca1f","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-bij1027-167353-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात प्रतिशत की दर से किया 744.80 लाख के प्रस्तावों का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात प्रतिशत की दर से किया 744.80 लाख के प्रस्तावों का अनुमोदन
Sat, 13 Dec 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के राणा फार्म पर आयोजित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की वार्षिक निकाय की बैठक में उपस्थित मंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 110 एवं 111वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक एक फार्म में हुई। बैंक का वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 लेखा प्रस्तुत किया गया। बैंक ने वर्ष दो सत्रों का अपने शेयर धारकों को सात प्रतिशत दर से लाभांश अंकन 744.80 लाख के प्रस्तावों का अनुमोदन किया।
कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बैंक में जमा अंशधन के आधार पर अग्रणी तीन बी-पैक्स, दो वेतन भोगी समिति व एक गन्ना समिति को लाभांश के चेक वितरित किए। सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन, पैक्स सदस्यता अभियान के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया। बैंक सभापति दिनेश कुमार ने कहा कि वह निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। प्राप्त निक्षेपों से बैंक के संसाधनों में वृद्धि हुई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, अनूप वाल्मीकि, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।