फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Anganwadi centers running in one room, workers running centers somewhere at home

अमर उजाला पड़ताल: एक-एक कमरे में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, कहीं घर में ही चला रहीं कार्यकर्ता 

Wed, 13 Oct 2021 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Oct 2021 12:18 PM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था बेहाल है। कहीं एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं तो कहीं पर कार्यकर्ता अपने ही घर में केंद्रों को चला रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Bijnor News:  Anganwadi centers running in one room, workers running centers somewhere at home
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कई आंगनबाड़ी केंद्र छोटे से कमरे में चल रहे हैं। नगीना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की खुद की व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक-एक कमरा इन्हें उपलब्ध कराया गया है। सरकार की ओर से निर्धारित किराए और मानकों के अनुसार भवन नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घरों में ही केंद्र चला रही हैं।

विज्ञापन


कोतवाली ब्लॉक में कुल 389 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं, जिसमें से 27 नगर क्षेत्र नगीना में स्थित हैं। विभाग की मानें तो सरकार द्वारा निर्धारित मानक व किराए के अनुसार उपयुक्त भवन नहीं मिलने के कारण नगर में आंगनबाड़ी केंद्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा खुद वैकल्पिक व्यवस्था से चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हकीकत में नगर क्षेत्र की अधिकतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घरों से ही केंद्र को चला रही हैं। बताया जाता है विभाग द्वारा सोमवार और गुरुवार को बच्चों को बुलाने के आदेश हो जाने के बावजूद शहरी क्षेत्र में बच्चों की संख्या आंगनबाड़ी केंद्रों पर न के बराबर दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  दुस्साहस: बागपत में नाबालिग को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को 24 घंटे तक बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज

ग्रामीण इलाकों से खराब है नगरीय क्षेत्रों की स्थिति

ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति नगरीय क्षेत्र से कुछ बेहतर है। यहां अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे हैं, जबकि कहीं-कहीं विभाग द्वारा भी अलग से एक कमरा बनवाकर उसमें केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां बच्चों की संख्या भी पर्याप्त नजर आती है।

ब्लॉक कोतवाली के बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनवीर त्यागी ने बताया कि उनके ब्लॉक के नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र किराए पर नहीं चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर सरकारी विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। 

कई जगह विभाग के अपने भवन में भी केंद्र चलाए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को एक किलो दाल का पैकेट व राशन डीलर से एक-एक किलो गेहूं/ चावल व आधा किलो सोयाबीन तेल का पैकेट दिया जाता है। लेकिन यह सुविधा आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को ही मिलती है। 

नगरीय क्षेत्र में किराए के भवन न होने की बात पर उनका कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक व निर्धारित किराए पर उपयुक्त भवन नहीं मिल रहे हैं, जिसके लिए शासन को कई बार लिखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed