फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat crime news hindi: minor girl sexualy assaulted by two after kidnapping from her home

दुस्साहस: बागपत में नाबालिग को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को बनाया बंधक, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Oct 2021 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Oct 2021 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक नाबालिग किशोरी को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया गया कि परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें कई घंटे बंधक बनाए रखा गया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Baghpat crime news hindi: minor girl sexualy assaulted by two after kidnapping from her home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार देर रात बड़ौत थानाक्षेत्र में दो युवकों ने क्षेत्र की ही एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


परिजन शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें भी कई घंटे तक बंधक बनाए रखा। बुधवार सुबह अंजाम भुगतने की धमकी देकर परिजनों को छोड़ा। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घर से अगवा कर वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार बड़ौत क्षेत्र की एक किशोरी को क्षेत्र के ही दो युवकों ने मंगलवार शाम को घर से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक उसे जंगल में ले गए और किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में युवती परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। युवती की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

 
कई घंटे बाद बंधनमुक्त किए परिजन
बताया गया कि पीड़िता की शिकायत पर परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया गया। यहीं नहीं आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी देकर कई घंटे बाद परिजनों को बंधनमुक्त किया। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस को पूरी घटना की तहरीर दी।
 

पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी नाबालिग है, उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed