फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Ali Hammad first in Maths Olympiad

मैथ्स ओलंपियाड में अली हम्माद प्रथम

Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Ali Hammad first in Maths Olympiad
मैथ्स ओलंपियाड में अली हम्माद प्रथम
विज्ञापन

नूरपुर। आरआर पब्लिक स्कूल में राम रक्षपाल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया। कक्षा चार के छात्र अली हम्माद ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
परीक्षा में कक्षा एक से 11 तक के 406 छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने बताया कि कक्षा एक में अरहान सिद्दिकी प्रथम, देव कश्यप व जिया यादव द्वितीय, अथर्व गुप्ता व शिवांस यादव तृतीय, कक्षा दो में मनिकर्णिका सिंह प्रथम, भूमि द्वितीय, निशांत कुमार तृतीय, कक्षा तीन में युवराज सिंह प्रथम, तत्व द्वितीय, जयशिव, तपस्विनी व आयुष वर्मा तृतीय, कक्षा चार में मनुश्री व सार्थक चौहान प्रथम, मुकुल कुमार द्वितीय, रवि राठी व लक्ष्य त्यागी तृतीय, कक्षा पांच में सक्षम चौहान प्रथम, मयंक कुमार व छवि चौहान द्वितीय व उर्वशी रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में दिया त्यागी प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, प्रियांशु कुमार तृतीय, कक्षा सात में अंशिका प्रथम, अभय प्रताप द्वितीय, हर्षित कुमार तृतीय, कक्षा आठ में यशवी चौहान प्रथम, ग्रिवांशी राजपूत द्वितीय, मिताली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा नौ में आशी राणा प्रथम, कनिष्का त्यागी द्वितीय, नितिन कुमार तृतीय, कक्षा 10 में हर्ष सिसौदिया प्रथम, जन्मेश राजपूत द्वितीय, प्रियम चौधरी तृतीय, कक्षा 11 में गुरप्रीत सिंह प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय व आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में निकुंज चौहान, जूनियर वर्ग में दक्ष राणा तथा सीनियर वर्ग में वंशराज यादव प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन डा. मनुजेंद्र गुप्ता व प्रबंधक दीपा गुप्ता ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्राथमिक, जूनियर व सीनियर स्तर पर प्रथम आने वाले छात्रों को 1100 रुपये तथा स्कूल टॉप करने वाले छात्र को 2500 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। संचालन स्वाति यादव व शुभम पांडे ने किया। विद्यालय के समन्वयक टीकम सिंह, उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्रा, विरेंद्र सिंह, नीरज त्यागी, अनिल शर्मा, अनुराग शर्मा, हरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed