फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News : A woman fear after see a crocodile in house but saved her life

Bijnor: मगरमच्छ को देख चीख पड़ी महिला, चारपाई से उठकर बचाई जान, ग्रामीणों ने हिम्मत से किया ये काम

Fri, 21 Jul 2023 12:38 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jul 2023 12:38 PM IST
सार

Bijnor News : तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ घर में घुस गया। वहीं, मगरमच्छ को चारपाई के पास देख महिला चीख पड़ी और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और मगरमच्छ को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Bijnor News : A woman fear after see a crocodile in house but saved her life
घर में घुसा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मगरमच्छ का नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। लेकिन अगर मगरमच्छ आपके पास तक आ जाए तो सोचो क्या होगा। ऐसा ही मामला बिजनौर से सामने आया है। यहां तालाब से निकलकर मगरमच्छ एक घर में घुस गया। जैसे ही वह चारपाई तक पहुंचा तो उसे देखकर महिला की चीख निकल गई और उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, घर में मगरमच्छ होने से परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


उधर, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर मगरमच्छ को तालाब की ओर खदेड़ा।

नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में आबादी के निकट एक तालाब है। बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 12 बजे सात फीट लंबा मगरमच्छ जसराम सिंह के घर में घुस गया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ जिस चारपाई के पास पहुंचा, उस चारपाई पर जसराम की पुत्रवधू सो रही थी। चारपाई के पास कुछ आहट होने पर महिला नींद से जागी। उसने चारपाई के पास मगरमच्छ को देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने चारपाई से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के ग्रामीणों मौके भी पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी-डंडों से बामुश्किल तालाब की ओर खदेड़ा।

यह भी पढ़ें: Meerut: कबाड़ी बाजार में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खोले गए 15 कोठे, अनैतिक कार्य करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से तालाब में एक मगरमच्छ रह रहा है। कई बार मगरमच्छ आबादी में आ चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि सामाजिक वानिकी विभाग को सूचना देकर मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के परिवार पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: दलदल से निकाले गए हाथी की हुई मौत, भागूवाला में 16 घंटे की मशक्त के बाद निकाला गया था बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed