{"_id":"620e57fbf836277fd6440cf8","slug":"bijnor-news-a-guldar-died-due-to-trapping-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : जाल में फंसकर गुलदार की मौत, किसान समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : जाल में फंसकर गुलदार की मौत, किसान समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 17 Feb 2022 07:43 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:43 PM IST
सार
बिजनौर में एक गुलदार की जाल में फंसने से मौत हो गई। गुलदार की मौत के बाद अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने एक किसान समेत दो को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बिजनौर में गुलदार की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार दोपहर गुलदार जाल में फंस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे राहत बचाव कार्य कर पकड़ा, लेकिन पिंजरे में बंद करने के दस मिनट बाद ही गुलदार की मौत हो गई। खेत पर जाल लगाने के मामले में वन विभाग ने किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगौड़ा जट में एक गुलदार खेत में लगे जाल में फंस गया। जाल से निकलने के प्रयास में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही उत्तर पदेश प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने राहत बचाव कार्य कर गुलदार को पिंजरे में बंद कर लिया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण दस मिनट बाद ही गुलदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ा मामला: भाकियू की महापंचायत में जमकर गरजे किसान, दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये थी वादात
विज्ञापन
इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रभागीय वनाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ने के खेत के किनारे जाल लगा मिला। वहीं वयस्क नर गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: दिलचस्प होती जा रही हार-जीत की जंग, खूब वायरल हो रहे जातीय समीकरण के पर्चे, समझिए पूरा गणित