{"_id":"622f62a568e5145eae12e635","slug":"bijnor-news-a-girl-has-absconding-with-boyfriend-before-her-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का कारनामा: दुल्हन बनने से पहले परिजनों को नींद की दवा खिलाकर फरार, खुशियों की जगह पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का कारनामा: दुल्हन बनने से पहले परिजनों को नींद की दवा खिलाकर फरार, खुशियों की जगह पसरा सन्नाटा
Mon, 14 Mar 2022 09:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:13 PM IST
सार
दुल्हन बनने से पहले ही युवती ने बड़ा कारनामा कर डाला। युवती परिजनों को नींद की दवा खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब खुशियों वाले घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की सोमवार को बरात आनी थी। लेकिन युवती रविवार की रात को ही अपने परिजनों को खाने में नींद की दवा खिलाकर फरार हो गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एक गांव के एक परिवार में रविवार को युवक की शादी थी और सोमवार को उसकी बहन का निकाह होना था। बताया जाता है कि रविवार को परिवार के लोग युवक की बरात लेकर चले गए। रविवार की रात में ही युवक की बरात लौटनी थी, जबकि सोमवार के लिए मैरिज होम में युवती की शादी की तैयारियां की जा चुकीं थीं। परिवार की महिलाएं युवती को दुल्हन बनाने के लिए, मेहंदी आदि की रस्म चल कर रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार की रात में युवती ने घर की महिलाओं को खाने में नींद दवाई खिला दी। जिससे सारी महिलाएं सो गईं। इसके बाद युवती रात में ही घर से फरार हो गई। परिजनों के अनुसार युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है और घर से पांच लाख रुपये की नकदी व सात लाख रुपये के जेवरात भी लेकर गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस: तीन दिन से हवा में तीर चला रही पुलिस, नहीं लगा सकी कोई सुराग, बदमाशों ने प्रोफेसर पर बरसाईं थी दनादन गोलियां, तस्वीरें
युवती के फरार होने की जानकारी जैसे ही अफजलगढ़ बरात लेकर गए परिजनों को लगी, वे जल्दबाजी में निकाह कराकर लौटे। परिजनों ने सोमवार को आने वाली बरात को रोकने के लिए दूल्हे के परिवार को घटना की जानकारी दी। युवती के फरार होने से जिस घर में दुल्हन आने की खुशी और बरात के स्वागत करने का उत्साह था। वहां सन्नाटा पसर गया है।
यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने किया बड़ा खुलासा, पकड़ा गया ईनामुलहक राष्ट्र विरोधी गतिवधियों में था शामिल, खलेंगे अहम राज
थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों द्वारा युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।