{"_id":"690ca2e55b99be15820fd0f8","slug":"bijnor-nephew-stabs-uncle-with-a-sharp-weapon-blood-shed-over-land-adjoining-the-road-during-partition-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: भतीजे ने चाचा को धारदार हथियार से काट डाला, बंटवारे में सड़क से लगी जमीन के लिए बहाया खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: भतीजे ने चाचा को धारदार हथियार से काट डाला, बंटवारे में सड़क से लगी जमीन के लिए बहाया खून
Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM IST
सार
गांव भरैरा में विनीत ने अपने चाचा नरेश कुमार पर अचानक हमला कर दिया। नरेश कुमार चीखते-चिल्लाते रहे, मगर भतीजे का दिल नहीं पसीजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नरेश कुमार की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली शहर के गांव भरैरा में बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे विनीत ने चाचा नरेश कुमार (65) पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी और भाग गया। दोनों पक्ष सड़क से सटे खेत को लेना चाह रहे थे। पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव भरैरा निवासी नरेश कुमार बृहस्पतिवार सुबह खेत पर घूमने के लिए पहुंचे थे। नरेश के भाई सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि खेत पर मौजूद भतीजे विनीत कुमार पुत्र गिरीश कुमार ने गन्ना काटने वाले धारदार हथियार से नरेश पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश के चेहरे व गर्दन पर कई वार किए और भाग निकला। लहूलुहान हालत में नरेश कुमार को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतक नरेश सिंह का बेटा सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात है, जिसकी तैनाती दिल्ली एयरपोर्ट पर चल रही है, जबकि बेटी की शादी हो चुकी है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का केस
मृतक के भाई सत्येंद्र पाल सिंह की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने विनीत, नूतन पत्नी विनीत, विनीत की मां मिथिलेश, साले और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक के भाई सत्येंद्र पाल सिंह की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने विनीत, नूतन पत्नी विनीत, विनीत की मां मिथिलेश, साले और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सड़क के पास हिस्सा लेने का है विवाद
भरैरा के मुख्य मार्ग पर पांच भाइयों की करीब 50 बीघा जमीन है। इस जमीन के पास कॉलोनी भी काटी जा चुकी है। ऐसे में सड़क पर होने की वजह से जमीन की कीमत बढ़ी है। इस जमीन के बंटवारे को लेकर ही कई साल से विवाद चल रहा है। यह मामला राजस्व कोर्ट में भी पहुंचा था। कोर्ट ने बंटवारा कर दिया था। मगर खेत की मेढ़ और जमीन सड़क के पास या दूर को लेकर विवाद खत्म नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि जमीन के उस हिस्से की कीमत अधिक है, जोकि सड़क से सटा हुआ है। पिछले हिस्से की कीमत कम है।

जून में भी हुआ था झगड़ा
जून के महीने में भी चाचा-भतीजे में विवाद हुआ था। उस समय विनीत की ओर से चाचा नरेश कुमार समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। उधर पुलिस ने झगड़े की संभावना को देखते हुए परिवार के लोगों को मुचलका पाबंद भी कर रखा है।

आठ माह की गर्भवती है आरोपी की पत्नी
आरोपी विनीत कुमार की पत्नी नूतन आठ माह की गर्भवती है। बताया गया कि शादी के करीब 15 साल बाद आरोपी के घर में किलकारी गूंजेगी। मगर इस हत्या में नूतन को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी हुई तो जेल में ही बच्चे का जन्म होगा।

ये बोले एएसपी
जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें भतीजे ने चाचा पर धारदार हथियार से हमला किया, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। झगड़े की आशंका को देखते हुए इनको पहले ही मुचलका पाबंद किया गया था। अब रिकवरी की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी सिटी
ये भी देखें...
पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या: पुलिस ने अंजलि व प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर वारदात का किया खुलासा