{"_id":"5ef396c98ebc3e431c23612a","slug":"bijnor-municipality-purchased-jet-compressing-machine-bijnor-news-mrt488024268","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चोक सीवर लाइन में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चोक सीवर लाइन में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चोक सीवर लाइन में नहीं उतरेंगे सफाई कर्मचारी
बिजनौर। सीवर लाइन की सफाई करने के लिए किसी भी सफाई कर्मचारी की जान जोखिम में नहीं आएगी। सीवर लाइन की साफ सफाई के लिए नगर पालिका ने जेट कंप्रेसिंग मशीन खरीदी है। यह मशीन जाम हुई सीवर लाइन को आसानी से खोल देगी। सफाई कर्मचारियों को सीवर के अंदर जाकर काम नहीं करना होगा। इस मशीन से शहर की चोक हुए नालों को भी साफ करने का काम शुरू कर दिया है।
नगर पालिका क्षेत्र में डाली गई सीवर लाइन में अभी घरों के कनेक्शन नहीं हुए हैं। लेकिन शहर का सारा पानी अभी से ही सीवर के ट्रीटमेंट प्लांट में ही डाला जा रहा है। सीवर लाइन में घरों के सीवर टैंक को जोड़ने के बाद इसमें गंदगी जाया करेगी। अभी तक सीवर लाइन साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों को ही सीवर में उतरना पड़ता है। सीवर में दम घुटने और तमाम बीमारी लगने से सफाई कर्मचारियों की मौत तक हो जाती है। सुप्रीम कोर्ट भी सफाई कर्मचारियों की इस तरह मौत होने पर चिंता जता चुकी है। बिजनौर नगर पालिका ने सीवर की सफाई के लिए जेट कंप्रेसिंग मशीन खरीदी है। इससे कर्मचारियों को सीवर में जाकर खुद मलबा साफ नहीं करना होगा। मशीन खुद ही प्रेशर से चोक हुई सीवर को खोल देगी। पालिका ने यह मशीन करीब 26 लाख की खरीदी है।
ऐसे करती है मशीन काम
मशीन के दो हिस्से होते हैं। अगर कहीं गड्ढ़े में पानी भरा हो तो मशीन में लगा एक पाइप उसे खींचकर निकाल सकता है। मशीन में पानी का एक टैंकर भी होता है जो दूसरे पाइप से जुड़ा होता है। टैंकर में भरे पानी को इस पाइप बहुत फोर्स से बाहर निकाला जाता है। यह एक वाटर केनन तरह काम करता है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा होगी
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद कुमार का कहना है कि पालिका ने जेट कंप्रेसिंग मशीन खरीद ली है। सीवर ही नहीं चोक हुए पुलियों में भी कंप्रेसिंग मशीन सही काम कर रही है। इससे सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा होगी।