फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Mother kept searching for a six-year-old girl, two teenagers kept raping her in the toilet

Bijnor: छह साल की बच्ची को ढूंढती रही मां, दो किशोर शौचालय में करते रहे दुष्कर्म, दिल दहला देगा मामला

Fri, 08 Nov 2024 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Mother kept searching for a six-year-old girl, two teenagers kept raping her in the toilet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह साल की बालिका को दो किशोर खंडहर हो चुकी मंडी समिति में ले गए और टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार को मंडी समिति के पास पशु चराने पहुंची थी। उसके साथ छह साल की बेटी भी थी। पशुओं के पास बेटी को छोड़कर महिला पास की एक दुकान पर चली गई। इसी बीच वहां दो किशोर आए और बच्ची को लोहा व कबाड़ बेचकर पैसे दिलाने का लालच देकर मंडी समिति के शौचालय में ले गए। आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने पर किशोर भाग गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को तलाशती हुई मौके पर पहुंची मां उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गई। बच्ची की मां ने एक को नामजद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया, जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन

मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण राष्ट्रीय हिंदू सेना के नेता ऋषि त्यागी संगठन कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। नगीना सीओ भरत सोनकर ने बताया कि एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed