फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: miscreants pelted stones at the vehicle of the Kanwar Yatra group, police handled the situation

Bijnor: शरारती तत्वों ने कांवड़ यात्रा जत्थे के वाहन पर किया पथराव, पुलिस ने संभाली स्थिति

Wed, 19 Jul 2023 08:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थानाक्षेत्र में शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां कांवड़ यात्रा के जत्थे के वाहन पर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

विज्ञापन
Bijnor: miscreants pelted stones at the vehicle of the Kanwar Yatra group, police handled the situation
Bijnor Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में कांवड़ यात्रा जत्थे के आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली पर कुछ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए। कांवड़ जत्थे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल व थाना प्रभारी राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बाद में कांवड़ जत्थे की सुरक्षा का आश्वासन मिलने पर कांवड़ जत्थे को रवाना किया गया।

विज्ञापन

बुधवार की की शाम छह बजे जिला बरेली के भोजीपूरा निवासी शिव भक्तों का 21 सदस्य जत्था हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस आ रहा था। कांवड़ यात्रा जत्था पीछे था, जबकि शिव भक्तों का वाहन ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रही थी, जिसमें आधा दर्जन शिव भक्त मौजूद थे। स्योहारा फब्बारे चौक के पास उनके वाहन पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गये। गनीमत रही कि किसी भी शिव भक्त को चोट नहीं लगी।

घटना स्थल से आधा किमी दूर आकर शिव भक्तों ने अपना वाहन रोक कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के लोग व भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पंहुचा और जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने शिव भक्तों को अपने साथ लेकर मौके का निरीक्षण कर कार्यवाई का आश्वासन देते हुए कांवड़ जत्थे को आगे रवाना करने का अनुरोध किया। शिव भक्तों का कहना था कि जब तक उनके साथी शिव भक्त स्योहारा से नहीं निकल जाएंगे तब तक वे भी स्योहारा में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed