{"_id":"6480a716f05dbd87d30b7ad3","slug":"bijnor-miscreants-looted-two-lakh-rupees-from-ro-sushil-kumar-of-fusion-micro-finance-company-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में वारदात: एक कंपनी के आरओ को बनाया निशाना, तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में वारदात: एक कंपनी के आरओ को बनाया निशाना, तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपये
Wed, 07 Jun 2023 09:19 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:19 PM IST
सार
बिजनौर में वारदात : फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आरओ को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन
बिजनौर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के नूरपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से तमंचे के बल पर दो लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के आरओ सुशील कुमार पुत्र दल सिंह निवासी खेड़ी सराय थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर के अनुसार, वह अपने सहकर्मी शिवम के साथ बुधवार शाम करीब आठ बजे चेहला, इस्माइलपुर, बूचानांगल आदि गांवों से दो लाख रुपये कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे थे। आजमपुर मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनकर वे डरते हुए गिर गए। इस बीच उक्त बदमाश पीछे बैठे शिवम से नोटों से भरा थैला लूटकर चांदपुर की ओर भाग गए। उसने घटना की सूचना 112 एवं कंपनी मैनेजर राजीव कुमार को दी। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश में गहन कांबिंग की। सुशील कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: सिर में गोली लगते ही जमीन पर गिरी महिला अधिवक्ता, हत्या से दहला इलाका, सामने आई ये वजह