{"_id":"6404424fee350f71220303f5","slug":"bijnor-minister-of-state-for-agriculture-says-benefits-of-beneficial-schemes-reach-every-eligible-farmers-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कृषि राज्यमंत्री बोले- हर पात्र किसान तक पहुंचे लाभकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कृषि राज्यमंत्री बोले- हर पात्र किसान तक पहुंचे लाभकारी योजनाओं का लाभ
Sun, 05 Mar 2023 12:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:48 PM IST
सार
कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिजनौर पहुंचकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन व विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र किसान तक लाभ पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
बलदेव औलख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि शासन व विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का हर पात्र किसान तक लाभ पहुंचाये। सरकार ने किसानों के उत्थान को कई योजनाएं संचालित कर रखी है। प्राकृतिक व जैविक विधि से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
यह बात कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने रविवार को बैराज रोड स्थित एक बैक्वेटहॉल में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसानों को नवीन तकनीकी व बीज और समय प्रबंधन के बारे में गोष्ठियों, मेले के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: याकूब कुरैशी के दोनों बेटों को दो माह के भीतर ही मिली जमानत, पुलिस का ढीली कार्रवाई पर उठे सवाल
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने राज्यमंत्री को बताया कि दोनों राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पृथ्वीपुर एवं कादराबाद पर वर्तमान में खड़ी फसलों के बारे में जानकारी दी। विगत के उत्पादन और उत्पादकता पर चर्चा के दौरान उन्होंने गेहूं की फसल में आखिरी सिंचाई मौसम की दशा एवं आवश्यकता को ध्यान में रखकर कराएं जाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कृषि राज्यमंत्री को गेहूं की उन्नत प्रजातियों एवं उनकी उत्पादन क्षमता, सीड प्रोसेसिंग प्लांट, फसल बीमा आदि की स्थिति से अवगत कराया। समीक्षा में उप कृषि निदेशक गिरीशचंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के किसानों के बैंक खातों तेरहवीं किस्त पहुंच गई।
उन्होंने बताया कि जनपद में 3 लाख 77 हजार 742 किसानों को योजना के अंतर्गत अब तक 41,95,081 किस्तों के द्वारा 839 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच गए। समीक्षा बैठक में उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा, एसडीओ कृषि मनोज रावत आदि उपस्थित रहे।