फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Mill paid sugarcane price of Rs 21 crore 14 lakh

Bijnor News: बिजनौर मिल ने 21 करोड़ 14 लाख का किया गन्ना मूल्य भुगतान

Thu, 21 Dec 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 21 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Mill paid sugarcane price of Rs 21 crore 14 lakh
- बिंदल की चांगीपुर शुगर मिल 19 दिसंबर तक का भेजा भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चड्ढा ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल के किसानों के लिए राहत की खबर है। बिजनौर चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में सात दिसंबर तक खरीदे गन्ने के मूल्य का भुगतान सहकारी समितियों के एकाउंट में भेज दिया है। उधर, चांगीपुर चीनी मिल ने 19 दिसंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान भेज दिया।
चालू पेराई सत्र में जनपद की अधिकांश चीनी मिलों का गन्ना मूल्य भुगतान भी सही चल रहा है। बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने बताया कि चीनी मिल ने 21 दिसंबर तक 10 लाख 7 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा। इसके सापेक्ष चीनी मिल ने सात दिसंबर तक 21 करोड़ 14 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना समितियों के बैंक एकाउंट में भेज दिया है। कहा कि समितियों ने किसानों को एडवाइज बनाकर बैंकों में भेज दी है।
विज्ञापन

- 15.70 करोड़ रुपये का भुगतान भेजा
बिजनौर। चांगीपुर शुगर मिल ने 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक खरीदे हुए गन्ना 4.5 लाख क्विंटल गन्ने का 15.70 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान समितियों में भेज दिया। चीनी मिल अध्यासी जितेंद्र मलिक ने क्षेत्रीय किसानों से बताया कि क्षेत्र में फैल रहे गन्ने की लाल सड़न बीमारी के कारण खेत की जुताई करते समय 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से ट्राइकोड्रार्मा का प्रयोग करें। आगामी बसंत कालीन गन्ना बुवाई के लिए नवीनतम प्रजातियां जैसे कोलख 14201 को 15023 एवं 118 की अधिक से अधिक बुवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed