फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Manager of Punjab National Bank, fond of betting in IPL, cheated Rs 10 lakh

Bijnor: आईपीएल में सट्टे का शौकीन पंजाब नेशनल बैंक का मैनेजर, क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 10 लाख

Fri, 08 Nov 2024 05:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 08 Nov 2024 05:46 PM IST
सार

पुलिस ने बैंक मैनेजर और रिकवरी एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मैनेजर के खिलाफ बैंक की तरफ से भी विभागीय जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Bijnor: Manager of Punjab National Bank, fond of betting in IPL, cheated Rs 10 lakh
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा के तत्कालीन बैंक प्रबंधक और रिकवरी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। इन पर बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त प्रबंधक के खिलाफ बैंक की विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

 

बिजनौर के मोहल्ला शिवाजी नगर के रहने वाले राजकुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भागूवाला में रिकवरी एजेंट नागेंद्र निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद से उसके अच्छे संबंध थे। नागेंद्र और बैंक प्रबंधक अनुराग शुक्ला निवासी मोहल्ला केशव नगर सीतापुर रोड लखनऊ ने हमसाज होकर उसे झांसे में लिया। जिन्होंने पंजाब नेशनल बैंक भागूवाला में एक क्लर्क की जगह खाली होने की बात कहते हुए 10 लाख रुपए ले लिए। वादा किया था कि उनकी बेटी की नौकरी बैंक में लगवा देंगे। बताया जा रहा है कि अनुराग शुक्ला पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में चार सालों तक बैंक मैनेजर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार मांगने के बावजूद आरोपियों ने पैसा नहीं लौटाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर सूत्रों का दावा है कि उक्त बैंक प्रबंधक ने रिकवरी एजेंटों से मिलकर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की ठगी की है।
लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधक को आईपीएल में सट्टा लगाने का शौक था। बैंक सूत्रों का दावा है कि वित्तीय गड़बड़ी के चलते उक्त प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed