फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Made girlfriend accused in Deepak's murder, said - How will this ugly stain be erased

Bijnor: प्रेमिका को बनाया दीपक की हत्या में आरोपी, बोली- कैसे मिटेगा ये बदनुमा दाग, जिंदा लाश बन गई हूं मैं...

Tue, 15 Oct 2024 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, धर्मेंद्र भुईयार
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मेंद्र भुईयार Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 11:01 PM IST
सार

शनिवार दोपहर अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपने संजोये प्रेमी दीपक संग फरार हुई युवती को शायद मालूम नहीं था कि किस्मत में कुछ और ही लिखा है। सोमवार को उसकी जिंदगी एक झटके में बदल गई। 

विज्ञापन
Bijnor: Made girlfriend accused in Deepak's murder, said - How will this ugly stain be erased
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पुलिस की लापरवाही के बीच प्रेमी युवक दीपक की मौत के बाद से उसकी प्रेमिका बदहवास हालत में है। दीपक की मौत का गम उसे रह रहकर सता रहा है। रो-रोकर बस खुद के दामन पर लगे इस बदनुमा दाग के कभी नहीं मिट पाने का दर्द उसे साल रहा है। दो साल की मोहब्बत के यूं कुछ ही पल में चकनाचूर होने के बीच खुद की जिंदगी का बड़ा सहारा छिन जाने की बात वह बार-बार कह रही है। कहा कि अब वह जिंदा लाश के सिवा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

Bijnor: Made girlfriend accused in Deepak's murder, said - How will this ugly stain be erased
दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर अपने भविष्य के लिए सुनहरे सपने संजोये प्रेमी दीपक संग फरार हुई युवती को शायद मालूम नहीं था कि किस्मत में कुछ और ही लिखा है। चंद घंटे साथ गुजारने के बाद पुलिस के हाथ लगे तो सपने टूटते दिखाई देने लगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के दीपक की मौत के बाद मानो जैसे उसकी जिंदगी ही बिखर गई हो। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। कहना है कि दीपक के परिजनों ने उसे की हत्या में शामिल कर हत्यारिन बनने का कलंक हमेशा के लिए लगा दिया। 
बता दें कि दीपक के पिता अरविंद सैनी द्वारा दी गई तहरीर में युवती के पिता, चाचा सहित उसका भी नाम शामिल होने पर उसके विरुद्ध भी हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed