{"_id":"62833a429c6af47a3f7873e3","slug":"bijnor-licensed-gun-fired-in-snatching-between-two-brothers-death-of-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बड़े भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: दो भाइयों की छीना झपटी में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, बड़े भाई की मौत
Tue, 17 May 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 May 2022 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को दो भाइयों के बीच छीना-झपटी के दौरान लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। हादसे में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को चांदपुर क्षेत्र में दो भाइयों की छीना झपटी के दौरान लाइसेंसी बंदूक से चली गोली में बड़े भाई की मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना में दो भाइयों की छीना-झपटी के दौरान में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली में बड़े भाई की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गुलाम मोहम्मद की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को आखिरी श्रद्धांजलि, तस्वीरें
विज्ञापन
गांव दत्तियाना निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा ब्रजवीर उर्फ रेनू लाइसेंसी बंदूक में कारतूस भरकर खेत पर ले जाने की जिद कर रहा था।
बड़ा बेटा रुपेंद्र मना करने लगा। बंदूक की छीना झपटी में गोली चल गई। गोली रुपेंद्र के पेट में लगी। घायल रुपेंद्र को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ब्रजवीर के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज की है।