{"_id":"6862993ba0309369d4028d61","slug":"bijnor-leopard-killed-a-two-year-old-child-held-it-in-its-jaws-and-when-noise-was-raised-ran-away-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तेंदुए ने दो साल के बच्चे को मार डाला, जबड़े में दबोचकर ले गया, शोर मचा तो शव छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तेंदुए ने दो साल के बच्चे को मार डाला, जबड़े में दबोचकर ले गया, शोर मचा तो शव छोड़कर भागा
Mon, 30 Jun 2025 07:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
गांव कोहरपुर में खेतों में तुरई की तुड़ाई कर रहे पिता के पीछे-पीछे दो बच्चे भी पहुंच गए। शोर सुनकर पिता दौड़ा, तो तेंदुए ने बच्चे को मुंह में दबा रखा था। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो और बेबस पिता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोहरपुर गांव की आबादी से करीब 100 मीटर दूर बड़े भाई के साथ खेत पर पहुंचे दो साल के बच्चे को गुलदार (तेंदुआ) उठा कर ले गया। शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को छोड़ भाग गया। घायल बच्चे को परिजन मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मंडावर-बालावाली रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर में रहने वाले राजकुमार ने बटाई पर जमीन लेकर सब्जी बो रखी है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजकुमार खेत पर तुरई तोड़ने के लिए पहुंचा। आबादी से करीब 100 मीटर दूर इस खेत पर राजकुमार का सबसे छोटा बेटा दो वर्षीय मयंक अपने बड़े भाई पांच वर्षीय हर्षित और एक अन्य बच्चे छोटू के साथ खेलते खेलते पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को चेक करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
तभी खेत से निकाल कर आए गुलदार ने मयंक पर झपट्टा मार दिया और उसे उठाकर ले जाने लगा। अन्य दो बच्चों की चीख निकली तो राजकुमार की नजर गुलदार पर पड़ी, तभी उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर गुलदार मयंक को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले में मयंक गंभीर रूप से घायल हुआ। परिवार वाले उसे उठाकर मेडिकल अस्पताल बिजनौर की ओर दौड़े। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बालक की मौत की खबर सुनने के बाद ग्रामीण भी गुस्सा हो गए, जिन्होंने शाम करीब साढ़े पांच बजे मंडावर बालवाली मार्ग पर गांव दयाल वाला में जाम लगा दिया। शाम 7 बजे अफसरों के समझाने पर जाम खोला। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे लगा दिए। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि वन अफसरों को गुलदार नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी देखें...
डबल मर्डर में फैसला: दो भाइयों की गला काटकर हत्या, कोर्ट ने माफिया समेत चार को दी ये सजा
ये भी देखें...
डबल मर्डर में फैसला: दो भाइयों की गला काटकर हत्या, कोर्ट ने माफिया समेत चार को दी ये सजा