फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard had climbed a tree in the farmer's field, fell down with a thud and death

Bijnor: किसान के खेत से गुजर रही बिजली की लाइन, करंट लगने से धड़ाम से गिरा पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ... मौत

Fri, 06 Dec 2024 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Dec 2024 10:04 PM IST
सार

खवाग्जीपुर बहादरपुर के किसान के खेतों में सिंभल (सेमल) के पेड़ खड़े हुए हैं। उनके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। इसी लाइन की चपेट में तेंदुआ (गुलदार) आ गया। 

विज्ञापन
Bijnor: Leopard had climbed a tree in the farmer's field, fell down with a thud and death
मृत मिला तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव खवाग्जीपुर बहादरपुर के जंगल में विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक गुलदार (तेंदुए) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को अपने साथ ले गई। गुलदार की उम्र करीब चार साल बताई गई है।
विज्ञापन

गांव खवाग्जीपुर बहादरपुर के किसान के खेतों में सिंभल (सेमल) के पेड़ खड़े हुए हैं। उनके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार की रात पेड़ पर बैठा गुलदार विद्युत तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह किसान खेतों पर गए तो पेड़ के नीचे गुलदार का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। विभाग की टीम गुलदार के शव को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई। वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed