{"_id":"68c04f853f7fe6fe66081527","slug":"bijnor-leopard-entered-the-house-and-took-away-the-child-the-villagers-ran-after-him-and-ran-away-died-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में घुसकर बालक को उठा ले गया तेंदुआ, शोर मचाने पर मारकर छोड़ा, बिजनौर में चार दिन में दूसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में घुसकर बालक को उठा ले गया तेंदुआ, शोर मचाने पर मारकर छोड़ा, बिजनौर में चार दिन में दूसरी मौत
Tue, 09 Sep 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:32 PM IST
सार
Leopard Attack In Bijnor: नजीबाबाद के नया गांव में आठ साल का हर्ष नल पर पानी भर रहा था। तभी गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। बालक की मौत होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
हर्ष की फाइल फोटो और जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नया गांव में गुलदार ने आठ वर्षीय हर्ष पर मंगलवार की शाम 7:15 बजे घर के बाहर नल से पानी लेते समय हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। चार दिन में तेंदुए के हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर के नयागांव निवासी रवि का आठ वर्षीय पुत्र हर्ष अपने के घर में लगे नल से मंगलवार शाम 7:15 बजे पानी निकाल रहा था। अचानक पीछे से आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार बालक की गर्दन को दांतों से पकड़कर भागा, तभी परिजनों और क्षेत्रवासियों ने शोर मचा दिया। कुछ दूरी पर गंभीर रूप से घायल हर्ष को छोड़कर गुलदार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़िया निवासी नरेंद्र सिंह संधू ने परिजनों के साथ घायल हर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। सीओ नितेश प्रताप सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़िया पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
चार दिन पहले ही बालिका को मारा था
पांच सितंबर को ही कोड़िया वन क्षेत्र के कलरवाली में 12 वर्षीय बालिका गुड़िया पर गुलदार ने हमलाकर मार दिया था।
चार दिन पहले ही बालिका को मारा था
पांच सितंबर को ही कोड़िया वन क्षेत्र के कलरवाली में 12 वर्षीय बालिका गुड़िया पर गुलदार ने हमलाकर मार दिया था।