{"_id":"66cacc23f0a7b58da50f0ee9","slug":"bijnor-leopard-came-to-attack-the-calf-got-stuck-in-the-cage-see-picture-2024-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बछड़े पर हमला करने आया था तेंदुआ, पिंजरे में फंस गया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बछड़े पर हमला करने आया था तेंदुआ, पिंजरे में फंस गया, देखें वीडियो
Sun, 25 Aug 2024 11:47 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:47 AM IST
सार
एक किसान के खेत में बंधे जानवरों पर हमला करने पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के आतंक से परेशान ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
जाफरपुर में पिंजरे में कैद गुलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहूवाला वन रेंज के जंगल के निकट स्थित ग्राम जाफरपुर में एक ग्रामीण के घेर में लगे पिंजरे में बीती रात्रि एक गुलदार (तेंदुआ) फंस गया।
साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि रेंज क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर निवासी विनोद कुमार ने वन विभाग को सूचित किया था कि उसका गांव के समीप सड़क किनारे घेर है। इसमें उसके पशु भी रहते हैं। 22 अगस्त की रात दीवार फांदकर घेर में घुसे गुलदार ने वहां बंधे एक बछड़े पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। शोर मचने पर गुलदार भाग गया था। वन विभाग ने घटना वाले स्थान विनोद कुमार के घेर में उसी दिन पिंजरा लगा दिया था।

बीती रात एक गुलदार घेर में रखे पिंजरे में आ फंसा। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली में पिंजरा रखवाकर साहूवाला रेंज कार्यालय परिसर ले आए। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी ने बताया कि गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। गुलदार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विभागीय निर्देशों के मुताबिक अन्यत्र भेजा जाएगा। उधर, गुलदार के पकड़े जाने पर गांव में गुलदार की आवाजाही से भयभीत जाफरपुर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।