फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Lekhpal declared a woman dead, now the couple demanded action from DM

अजीब मामला: महिला ने खुद के बारे में सुना कुछ ऐसा, पैरों तले खिसक गई जमीन, अब खा रही दर-दर की ठोकरें

Fri, 16 Dec 2022 04:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Dec 2022 04:10 PM IST
सार

बिजनौर में अजीब मामला: एक महिला ने खुद के बारे में कुछ ऐसा सुना की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Lekhpal declared a woman dead, now the couple demanded action from DM
पीड़ित पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद में अजीब मामला सामने आया है। यहां हल्का लेखपाल ने एक महिला को अपनी रिपोर्ट में मृत घोषित किया है, जबकि महिला जीवित है। अब महिला खुद को जीवित बताने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। उधर, महिला के पति ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। अब मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


हल्दौर के मोहल्ला सेमीवाला निवासी रिजवान की पत्नी शबाना परवीन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए डूडा में आवेदन किया था। डूडा के द्वारा शबाना की पात्रता की जांच हेतू जांच बिजनौर तहसील को भेज दी गई, जहां से वह जांच हल्दौर के लेखपाल तेजपाल सिंह को दे दी गई। 
विज्ञापन


पीड़िता शबाना के अनुसार लेखपाल कुछ माह पूर्व उसके घर जांच करने के लिए आए और जांच करके चले गए। जांच के कुछ समय के बाद महिला अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए जब बिजनौर में डूडा के दफ्तर पहुंची तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: जिगर के टुकड़े की तलाश, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, परिजनों का कलेजा चीर रही अनहोनी की आशंका

डूडा के कर्मियों ने महिला को बताया कि हल्का लेखपाल द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट में उसे मृतक दर्शाया गया है। इसलिए उसका आवेदन पत्र निरस्त हो गया है। वहीं अपनी मौत की खबर सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

यह भी पढ़ें: UP: खुदकुशी की ऐसी वारदात, जिसने अफसरों को भी उलझाया, पिता ने दिया ये बयान, जल्द खुलेगा पिस्टल का राज

उधर, महिला के पति रिजवान ने बताया कि वह गरीब परिवार से है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अपनी पत्नी के नाम से आवेदन किया था। हल्का पटवारी द्वारा उसकी जीवित पत्नी को मृत दर्शाने के कारण अब उसका मकान नहीं बन पाएगा। रिजवान ने बताया कि पता नहीं लेखपाल ने किन कारणों से उसकी पत्नी को मृत घोषित किया है। अब महिला खुद को जीवित दर्शाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। शुक्रवार को महिला ने अपने पति के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed